Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से संदिग्ध परिस्थितियों गिरा में मजदूर, मौत

Dead Body

Dead body

लखनऊ।  गाजीपुर थाना इलाके के इंदिरा नगर में सोमवार देर रात निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर नीचे गिर गया। इसके बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।

उप निरीक्षक इरफान खान के मुताबिक, मृतक 30 वर्षीय युवक विजय कुमार लखीमपुर खीरी के चिकन जत्ती धौरहरा का रहने वाला है। साथ ही स्थानीय स्तर पर रहकर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार इंदिरानगर निवासी प्रदीप फलैक्स ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 11:00 बजे अचानक कुछ के गिरने की आवाज आई तो उनके साथ-साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही घायलावस्था में इलाज के लिए तड़प रहे मृतक मजदूर को फौरन लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।

दो करोड़ की अफीम समेत मादक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रदीप के मुताबिक, पड़ोस के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम कर रहा था। साथ ही देर रात अन्य मजदूरों के साथ सोने गया था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इसके बाद उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

मौत की सूचना पाकर गांव में पसरा मातम

मृतक युवक के परिजनों के मुताबिक, विजय मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों से एक पुत्री है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल के दावे कर रही है।

Exit mobile version