• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्थर खदान में गिरकर श्रमिक की मौत

Writer D by Writer D
10/01/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Stone mine

Stone mine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को करीब 250 फ़ीट गहरी पत्थर खदान (Stone Mine) में गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि डहर्रा गांव के निकट स्थित ग्रेनाइट पत्थर की खदान (Stone Mine) में यह दुर्घटना तड़के उस समय हुई जब मजदूरों द्वारा पत्थर खनन के लिये ब्लास्टिंग के लिए पहाड़ में छिद्रण (होल) किये जा रहे थे। बताते है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के बगैर यहां किये जा रहे कार्य के दौरान पैर फिसल जाने से 28 वर्षीय मजदूर वनवारी लाल पहाड़ से गिरकर लगभग ढाई सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे का शिकार हुआ मजदूर कबरई कस्बे के विशाल नगर का निवासी था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर दुर्घटना से पत्थर खदान में कार्यरत अन्य मजदूरों में हड़कम्प मच गया। वे सभी अपना काम छोड़कर खदान से बाहर आ गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पत्थर खदान में दुर्घटना होने और मजदूरों के हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक मजदूर के शव को अपने कब्जे में लिया ओर मामले में कार्यवाही का आश्वासन भीड़ को शांत किया व स्थिति पर काबू पाया।

उल्लेखनीय है कि डहर्रा की इस पत्थर खदान में एक पखवारे के भीतर दुर्घटना का यह दूसरा मामला है। असुरक्षित खनन में यहां पिछले दिनों 32 वर्षीय मजदूर विजय कुमार की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई थी।

Tags: crime newsmahoba newsup news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल

Next Post

कम उम्र के लोग हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
Heart Attack

कम उम्र के लोग हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार

यह भी पढ़ें

China's market

चीन का बाजार धराशाई , जाने क्या है कोहराम की वजह

15/03/2022
Sheetla Ashtami

शीतला अष्टमी कब है, जानें पूजा-विधि एवं भोग

17/03/2025
Drone attack on Russia

रूस में 9/11 जैसा हमला, 38 मंजिला इमारत से टकराया यूक्रेन का ड्रोन; Video

26/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version