Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जवाहर तापीय परियोजना में श्रमिकाें ने की हड़ताल, तीन माह से नहीं मिली मजदूरी

Jawaharpur Thermal Power Project

Jawaharpur Thermal Power Project

एटा। जनपद के मलावन में जवाहर तापीय परियोजना (Jawahar Thermal Project) के निर्माण में कई कंपनियां कार्य कर रहीं है। इनमें बड़ी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे हैं। एक कंपनी ने मजदूरों को मजदूरी के रुपये नहीं दिए। इसको लेकर बृहस्पतिवार को मजदूरों ने हड़ताल (Strike) कर दी। सुबह से शाम तक हड़ताल चलती रही।

तापीय परियोजना (Jawahar Thermal Project) के निर्माण का कार्य कोरियाई कंपनी दूसान को मिला है। इसके अधीन कई छोटी कंपनियां कार्य कर रहीं हैं। एनएस कंपनी भी इसके अधीन कार्य कर रही है। मजदूरों ने बताया कि इस कंपनी ने तीन माह से मजदूरी नहीं दी है। इसके चलते वह बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। एनएस कंपनी के कर्मियों ने परियोजना में बनी यूनिटों पर अन्य कंपनी के कर्मियों को भी कार्य नहीं करने दिया।

मजदूरों ने बताया वह दूसरे जनपदों और अन्य प्रदेशों के रहने वाले है। दुकान से उधार राशन लेकर तीन माह से खा रहे हैं। अब दुकानदारों ने भी उधार राशन देने से इंकार कर दिया है। कंपनी मजदूरी नहीं दे रही है। इसी के चलते वह हड़ताल पर गए हैं। एक दूसरी कंपनी के मजदूर ने बताया एनएस कंपनी के मजदूरों ने दूसरे मजदूरों को कार्य नहीं करने दिया। यहां कंपनियों का यही हाल है कोई सुनने वाला ही नहीं है।

नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया, राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव

हड़ताल करें तो ठेकेदार व इंजीनियर पुलिस को बुला लेते हैं। बृहस्पतिवार को भी पुलिस आई और कहा 14 जून तक मजदूरी का भुगतान हो जाएगा, हड़ताल न करो। मजदूरों ने कहा कि हड़ताल करना उनकी मजबूरी है। मलावन थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि हड़ताल की जानकारी पर परियोजना में गए थे। कंपनी ने मजदूरों का भुगतान करने का 14 जून तक का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version