लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके बताया कि मंगलवार से भाजपा का डोर-टू-डोर कैम्पेन शुरू हो जाएगा। इस बीच उन्होंने सपा सहित अन्य विपक्षी दलों की भी जमकर खिंचाई की।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार से हर विधानसभा सीट पर टीम का गठन करके डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार शुरू करेगी।
इस बीच पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की लाभकारी नीतियों के बारे में जनता को जागरूक करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा से जुड़े सभी लोग चुनाव आयोग की ओर से बनाई गई हर गाइडलाइन का पालन करेंगे।