विश्व स्वास्थ्य संगठन बार-बार भारत के नक्शों को दर्शाने में गड़बड़ी कर रहा। भारत के नक्शों के साथ-साथ यहां की सीमाओं को भी गलत तरीके से दर्शाया जा रहा है। दिल्ली ने इस पर बहुत कड़ी नाराजगी दर्ज कराई है। आपत्ति जताते हुए भारत ने तीसरी बार विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस गड़बड़ी के बारे में बताया गया है।
राजस्थान। जहरीली शराब पीने से अबतक सात लोगों की हुई मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ टेड्रोस एडहानॉम को पत्र लिखकर भारत ने मानचित्र और सीमाओं की गलती सुधारने को कहा है। भारत ने पत्र में बेहद सख्त लहजे में कहा है कि गलत नक्शे को तुरंत सुधारा जाना चाहिए। भारत की तरफ से इस मुद्दे पर पिछले एक महीने में डब्ल्यूएचओ को तीसरी बार यह पत्र लिखा गया है। पहले दिसंबर के महीनें में दो बार डब्ल्यूएचओ चीफ को पत्र लिखा गया है।