Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूरे विश्व में दस जनवरी को मनाया जाएगा विश्व हिंदी दिवस

Hindi Diwas

Hindi Diwas

दिल्ली। हर साल दस जनवरी को पूरे विश्व में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत ही खास है। विश्व हिंदी दिवस पर देश और समूचे विश्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने के लिए हिंदी दिवस 2006 से इसी दिन मनाया जाता है। इसे सबसे पहले 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। इसके बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं, भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

बदांयू केस पर नेशनल विमेन कमीशन की प्रतिनिधि के बयान पर नाराज नव्या

इस दिन दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत का नींव 10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन के दौरान रखी गई थी। इस सम्मेलन में दुनियाभर के 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दिन ही विश्व हिंदी दिवस मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया। इसके बाद साल 2006 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। इस साल विदेश में पहली बार भारतीय दूतावासों में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इसकी शुरआत नॉर्वे के भारतीय दूतावास से हुई थी।

Exit mobile version