Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामनगरी में दिवाली पर फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 17 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

Ayodhya

Ayodhya

अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) एक बार फिर दीपावली मनाने के लिए तैयार है। यूपी सरकार दिवाली (Diwali) को लेकर खास तैयारियों में जुटी है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अयोध्या का दौरा किया और दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

सीएम (CM Yogi) ने यहां तीन घंटे का समय बिताया। सीएम ने राम मंदिर में माथा टेका और इंजीनियरों को जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, भव्य और दिव्य दीपोत्सव समारोह में इस बार गाय के गोबर से बने 1.25 लाख से ज्यादा दीपक जगमगाएंगे। करीब 17 लाख ‘दीये’ (मिट्टी के दीपक) अयोध्या को रोशन करेंगे। ये एक नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

भूकंप के झटकों से कांपा गुजरात, रिक्टर पैमाने पर इतनी थी तीव्रता

पिछले साल अयोध्या में 12 साल दीये जलाए गए थे। तब राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्ज्वलित हुए थे। रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीए जलाए गए थे। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीयों को जलाया था। इसमें 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ था।

सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को छठे दीपोत्सव की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संतों से भी कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने राम कथा पार्क के ओपन-एयर ऑडिटोरियम का दौरा किया और अफसरों से दीपोत्सव कार्यक्रम में संतों और अन्य गणमान्य लोगों के बैठने की जरूरी व्यवस्था करने के लिए कहा।

Exit mobile version