Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनिया के सबसे उम्रदराज बुजुर्ग का निधन, परिवार में 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र

मेड्रिड। दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ (Guinness World Records)में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते (Saturnino de la Fuente) का मंगलवार को निधन हो गया। वह 112 वर्ष के थे और अगले महीने 113वां जन्मदिन मनाने वाले थे। न्यूज एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी।

फुएंते से जब उनकी लंबी उम्र का राज पूछा गया था तो उन्‍होंने कहा था कि शांत जीवन जीना और किसी को चोट न पहुंचाना ही उनकी लंबी उम्र का राज है। उन्‍होंने बताया कि कम लंबाई के कारण उन्‍हें 1936 में शुरू हुए स्‍पेन‍िश स‍िविल वॉर में लड़ने नहीं द‍िया गया।

प‍िछले लगभग दो साल उनके ल‍िए काफी कठ‍िन बीते हैं, क्‍योंकि उन्‍हें कोरोना हो गया था और इसकी वजह से अपने पर‍िवार से मिल नहीं सके थे।

जालीदार बिकिनी में इस एक्ट्रेस ने बढ़ाया इंटनेट का पारा, सर्दी में छूटे फैंस के पसीने

स्पेन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन स्थित उनके घर पर हुआ। ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की। फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था।

फुएंते एक मोची थे और 13 साल की उम्र में उन्होंने जूते की एक फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। फुएंते के परिवार में पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं। एजेंसी के अनुसार, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version