• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी का निधन, 112 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
26/11/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
John Tinniswood

John Tinniswood

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जॉन टिनिसवुड (John Tinniswood) का 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) की ओर से मंगलवार को बयान जारी कर बताया गया कि जॉन टिनिसवुड की 25 नवंबर, 2024 को इंग्लैंड के साउथपोर्ट में एक ओल्ड एज केयर होम में निधन हो गया। उनके परिवार ने जीडब्ल्यूआर को बताया कि अपने निधन से पहले तक वह म्युजिक और डांस का लुत्फ उठा रहे थे।

26 अगस्त, 1912 को जन्मे, टिनिसवुड (John Tinniswood) ने वेनेजुएला के 114 वर्षीय जुआन विसेंट पेरेज की मृत्यु के बाद, अप्रैल 2024 से दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, टिनिसवुड के पास इस बारे में कोई विशेष स्पष्टीकरण नहीं था कि वह इतने लंबे समय तक जीवित रहने में कैसे कामयाब रहे, वह इसे ‘ईश्वर की कृपा’ बताते थे।

उन्होंने इस साल की शुरुआत में जीडब्ल्यूआर से कहा था, ‘आप या तो लंबे समय तक जीवित रहते हैं या कम समय तक जीवित रहते हैं, और आप इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।’ हालांकि, स्वस्थ रहने के लिए उनकी एक सलाह थी, ‘हर काम संयमित ढंग से करें।’

वह कहते थे, ‘यदि तुम बहुत अधिक पीते हो या बहुत अधिक खाते हो या बहुत अधिक चलते हो; आप किसी भी चीज की अति करते हो, तो अंततः उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।’

जम्मू कश्मीर में आज पहली बार मनाया गया है संविधान दिवस: पीएम मोदी

जॉन टिनिसवुड (John Tinniswood) के पास नई जनरेशन के लिए कुछ लाइफ टिप्स भी थी। उनका कहना था, ‘हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें, चाहे आप कुछ सीख रहे हों या किसी को सिखा रहे हों। आपके पास समाज को देने के लिए जो कुछ है, वह देने की कोशिश करो। क्योंकि ये चीजें आपके साथ नहीं जाएंगी।’ टिनिसवुड के परिवार में उनकी बेटी सुजैन, चार पोते-पोतियां और तीन परपोते-पोतियां हैं। जीडब्ल्यूआर के अनुसार, अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के जिरोमोन किमुरा थे। उनका जन्म 1897 में हुआ था और 2013 में 116 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।

इसी साल दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत भी हुई है। अमेरिका में जन्मी मारिया ब्रान्यास मोरेरा का 117 वर्ष 168 दिन की उम्र में निधन हो गया। वह आठवीं सबसे उम्रदराज महिला थीं। सबसे ज्यादा साल तक जिंदा रहने वाले इंसान का रिकॉर्ड जीन लुईस कैलमेंट के नाम है। जीडब्ल्यूआर के अनुसार, 21 फरवरी, 1875 को जन्मी कैलमेंट 122 साल और 164 दिन तक जिंदा रहीं।

Tags: international NewsJohn Tinniswood
Previous Post

जम्मू कश्मीर में आज पहली बार मनाया गया है संविधान दिवस: पीएम मोदी

Next Post

साय कैबिनेट बैठक: हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट में डायवर्सन और पेनाल्टी शुल्क में छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
CM Yogi inaugurated the first phase of Census-2027
Main Slider

सही जनगणना से ही सुनिश्चित होगा समग्र और समावेशी विकास: मुख्यमंत्री योगी

07/05/2026
CBSE Board Result
Main Slider

CBSE बोर्ड का काउंटडाउन शुरू! जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे

07/05/2026
Next Post
Sai Cabinet

साय कैबिनेट बैठक: हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट में डायवर्सन और पेनाल्टी शुल्क में छूट

यह भी पढ़ें

सिंगल चार्ज में 510 KM जाएगी ये कार, जानिए इसकी खासियत

13/01/2022
लंदन की कंपनी भारत में लॉन्च करेगी नए हेडफोन और स्मार्टवॉच, देखें कलर और फीचर्स

भारत में एंट्री को तैयार लंदन की कंपनी, लॉन्च होंगे हेडफोन और स्मार्टवॉच

06/01/2026

हाईकोर्ट का पतंजलि को बड़ा झटका, ‘कोरोनिल’ ट्रेडमार्क के इस्तेमाल पर लगाई रोक

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version