• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि पर इस तरह करें दुर्गा मां के हर रूप की पूजा

Desk by Desk
16/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Navratri

 नवरात्रि

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। शक्ति की देवी मां दुर्गा, अपने भक्तों की सर्व इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। नवरात्रि के दौरान परम पुरुषार्थ मोक्ष की प्राप्ति के लिए नौ दिन तक उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। सनातन धर्म का यह एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इसे उत्तर भारत के साथ-साथ गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है।

इस बार नवरात्रि एक महीने की देरी से आई है। पितृ पक्ष की समाप्ति 17 सितंबर 2020 को हुआ और नवरात्रि 17 अक्टूबर 2020 से हो रही है। जानकारी के अनुसार करीब 160 साल बाद लीप ईयर और अधिकमास दोनों ही एक साल में हो रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री से जानते हैं नवरात्रि की पूजा विधि के बारे में।

इस तरह करें नवरात्रि की पूजा:

  1. नवरात्रि में नौ दिनों तक दुर्गा मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। कई लोग पूरी नवरात्रि अखंड ज्योत जलाते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें नवरात्रि में पूजा।
  2. प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्मों को कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। फिर स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
  3. नवरात्रि से एक दिन पहले मंदिर की साफ-सफाई अच्छे से कर लें और सभी समान सुसज्जित कर लें।
  4. नवरात्रि के समय हर दिन का एक रंग तय होता है। मान्यता है कि इन रंगों का उपयोग करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • प्रतिपदा- पीला
  • द्वितीया- हरा
  • तृतीया- भूरा
  • चतुर्थी- नारंगी
  • पंचमी- सफेद
  • षष्टी- लाल
  • सप्तमी- नीला
  • अष्टमी- गुलाबी
  • नवमी- बैंगनी
  1. नवरात्रि पूजन के लिए माता की मूर्ति या तस्वीर पूजन स्थल पर स्थापित अवश्य कर ले। मां को लाल चुनरी, वस्त्र आदि पहनाएं। पूजा स्थल को रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं। दुर्गा मां को भी सुंदर-सुंदर पुष्प अर्पित करें जिसमें लाल रंग के पुष्प जरूर शामिल करें।
  2. इसके बाद ऋतु फल, मिठाइयां आदि मां जगदम्बे को अर्पित करें।जल से भरा हुआ पीतल, चांदी, तांबा या मिट्टी का कलश लें। कलश(घट) मूर्ति की दाईं ओर स्थापित करना चाहिए।
  3. जहां कलश स्थापित करना है वहां पर किसी बर्तन के अन्दर मिट्टी भर लें या फिर जमीन पर ही मिट्टी का ढेर बना दें। यह ढेर इस तरह बनाएं कि जब उस पर कलश रखा जाए तब उसके आस-पास कुछ स्थान शेष रह जाए।
Tags: Lifestyle and Relationshipmaa durgaMaa Ke 9 Roopnavratrinavratri 2020navratri pujaNavratri Pujan VidhiSpiritualityनवरात्रि
Previous Post

योगीराज में प्रदेश बदहाल हो गया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : शिवपाल

Next Post

भाजपा सरकार जनता को सिर्फ परेशान करना जानती है : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ ने बोल दिया है बालों पर अटैक, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा

06/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड एग्जाम की तारीख का एलान, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

05/11/2025
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.
Main Slider

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
Next Post
अखिलेश यादव

भाजपा सरकार जनता को सिर्फ परेशान करना जानती है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Rohman said such a big thing about his and Sushmita's relationship

रोहमन ने अपने और सुष्मिता के रिश्ते को लेकर कही इतनी बड़ी बात

26/05/2021
PDP ऑफिस पर फहराया तिरंगा

महबूब मुफ्ती के बयान पर BJP का करारा जवाब, PDP ऑफिस पर फहराया तिरंगा

26/10/2020
Hartalika Teej

जाने कब है कजरी तीज, नोट करें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

04/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version