Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुरुवार को करें विष्णु भगवान की पूजा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Lord Vishnu

Lord Vishnu

गुरुवार (Thursday) को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कहा जाता है कि गुरूवार को विष्णु भगवान की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है इसलिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने का खास महत्व है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुरुवार व्रत की पूजा-विधि।

गुरुवार व्रत की पूजा-विधि 

गुरुवार को सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें।

इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु का पूजन करें। उन्हें स्नान कराएं और वस्त्र अर्पित करें।

वस्त्रों के बाद उन्हें आभूषण और फिर यज्ञोपवित (जनेऊ) व पुष्पमाला पहनाएं।

पूजा के दौरान भगवान विष्णु के सामने धूप और दीप जलाएं।

भगवान विष्णु के पूजन में चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है। आप उन्हें तिल अर्पित कर सकते हैं।

गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे वस्त्र, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनारायण की कथा पढ़ना चाहिए।

पूजा के दौरान विष्णुजी के मंत्र का जाप 108 बार करें।

Exit mobile version