• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपरा एकादशी के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें विधि और महत्व

Writer D by Writer D
16/05/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jaya Ekadashi

Jaya Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) का महत्व हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और विशेष रूप से पापों के नाश, आत्मिक शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से ब्रह्म हत्या, गोत्र हत्या, गर्भस्थ शिशु की हत्या, परनिंदा और परस्त्रीगमन जैसे बड़े पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत के पुण्य से अपार धन, समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती है। इसे सहस्र गोदान के फल के समान माना गया है।यह व्रत जीवात्मा की शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति में सहायक माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और उनकी पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कब है अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी की शुरुआत 23 मई को देर रात 1 बजकर 12 मिनट 12 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन 23 मई को रात्रि 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत 23 मई को रखा जाएगा।

अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) के दिन घर पर कैसे करें पूजा?

व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें और ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। यदि संभव हो तो स्नान के पानी में गंगाजल मिलाएं। फिर स्नान के बाद साफ और धुले हुए कपड़े पहनें। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। घर के मंदिर या पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें। एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। भगवान को चंदन, पीले फूल, तुलसी दल, धूप, और दीप अर्पित करें।

भगवान विष्णु को फल, मिठाई और तुलसी पत्र डालकर भोग लगाएं। ध्यान रखें कि भोग में केवल सात्विक चीजें ही शामिल हों।भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें, जैसे – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”। आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं। अपरा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। आखिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें। पूजा समाप्त होने के बाद भोग को प्रसाद के रूप में सभी में वितरित करें।अपनी क्षमतानुसार गरीबों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।

अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) व्रत के नियम

– दशमी के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

– एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

– भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

– दिन में सोना नहीं चाहिए और बुरे विचारों से दूर रहना चाहिए।

– द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए और फिर खुद भी भोजन करके व्रत खोलना चाहिए।

अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) व्रत का महत्व

अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से मनुष्य बड़े-बड़े पापों से मुक्त हो जाता है। कहा जाता है कि इस व्रत के पुण्य से मनुष्य को अपार धन, समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती है। यह भी मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से प्रेत योनि से भी मुक्ति मिल जाती है। इस दिन भगवान वामन की पूजा भी विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है।

Tags: Apara Ekadashi
Previous Post

शनि जयंती कब है, यहां जानें पूजा विधि

Next Post

कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , जानें इन दिनों क्या करें क्या नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

31/03/2026
Cucumber Mocktail
खाना-खजाना

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

31/03/2026
Achari paneer tikka
खाना-खजाना

चाय के साथ बनाए ये टेस्टी रेसिपी, शाम बनेगी सुहानी

31/03/2026
Next Post
Pitru Paksha

कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , जानें इन दिनों क्या करें क्या नहीं

यह भी पढ़ें

बलिया हत्याकांड Ballia murder case

बलिया हत्याकांड: मंत्री बोले- मुख्य आरोपी है गिरफ्तार, प्रशासन बता रहा फरार

16/10/2020
टीआरपी घोटाला TRP scam

टीआरपी घोटाले में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के सीईओ समेत अन्य से की पूछताछ

11/10/2020
Shot

दोस्तों के सामने पिता ने पढ़ाई के लिए टोका तो बेटे ने मार दी गोली, हालत गंभीर

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version