• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलास्का की बर्फ में मिला लापता हुआ विमान का मलबा, सभी 10 यात्रियों की मौत

Writer D by Writer D
08/02/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Bering Air Plane

Bering Air Plane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिमी अलास्का में एक छोटा यात्री विमान (Bering Air Plane) दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसका मलबा शुक्रवार को बर्फ से ढके समुद्र में मिला। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी तट रक्षक बल के प्रवक्ता माइक सालेर्नो ने बताया कि विमान की अंतिम लोकेशन पर बचावकर्मी उसकी तलाश में जुटे थी तभी उनकी नजर विमान के मलबे पर पड़ी। पड़ताल के लिए दो तैराकों को समुद्र में उतारा गया।

अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान (Bering Air Plane) ने गुरुवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था। ‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया। ‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था।

अलास्का के ऊपर से अचानक लापता हुआ विमान, सर्च ऑपरेशन जारी

कोस्ट गार्ड के मुताबिक लापता हुआ विमान (Bering Air Plane) नोम के दक्षिण पूर्व में लापता हो गया था। इस विमान में 10 लोग ही बैठ सकते थे। रडार फरेंसिक डेटा के मुताबिक विमान पहले अचानक ऊपर की ओर गया और फिर स्पीड बढ़ गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अचानक विमान के साथ ऐसा क्या हो गया था। विमान से किसी तरह की गड़बड़ी का भी सिग्नल नहीं मिला था।

विमान में इमर्जेंसी लोकेटिंग ट्रांसमिटर भी था। अगर विमान पानी में गिरता है तो यह ट्रांसमीटर सैटलाइट को सिग्नल भेजता है। हालांकि इस बार ट्रांसमीटर ने ऐसा कोई सिग्नल नहीं भेजा था। बताया गया कि विमान में सवार सभी लोग अडल्ट थे। प्रांतीय और स्थानीय प्रशासन भी जांच में सहयोग कर रहा है।

Tags: international News
Previous Post

निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी आग, 13 अग्निशमन वाहनों ने पाय काबू

Next Post

‘भाईजान’ के फॉर्म हाउस की रेकी करने वाले 2 आरोपियों को जमानत, सलमान को मारने की थी साजिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Import Duty
Main Slider

Hormuz Strait में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, ट्रंप का ऐलान

04/05/2026
Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Next Post
Salman Khan

'भाईजान' के फॉर्म हाउस की रेकी करने वाले 2 आरोपियों को जमानत, सलमान को मारने की थी साजिश

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

एसएस संधु ने एमएसएमई की समीक्षा की

01/11/2022
Monali Thakur

मोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में बदसलूकी, शख्स पर भड़की सिंगर

01/07/2024
Pooja Batra shared her throwback pictures, went viral on social media

पूजा बत्रा ने साझा की अपनी थ्रोबैक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version