• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई के बाद इस राज्य में XE वैरिएंट ने दी दस्तक, एक्सपर्ट ने कही ये बात

Writer D by Writer D
09/04/2022
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट XE (XE variant ) ने गुजरात (Gujrat) में दस्तक दे दी है। वहां पर इस नए वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। इससे पहले मायानगरी मुंबई में भी इस वैरिएंट (XE variant ) का एक मामला मिला था। इस वायरस को काफी संक्रामक माना जा रहा है, ऐसे में सरकार भी पूरी सावधानी बरत रही है।

गुजरात में जिस मामले की पुष्टि हुई है उसको लेकर बताया गया है कि 13 मार्च को शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था। लेकिन एक हफ्ते बाद उसकी स्थिति ठीक थी। लेकिन जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित निकला। अब चिंता की बात ये है कि कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। BA.2 वाला जो वैरिएंट है, उसकी तुलना में  XE वैरिएंट 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।

XE वैरिएंट को लेकर क्या पता चला?

शुरुआती शोध के बाद कहा जा रहा है कि XE वैरिएंट, ओमिक्रॉन का ही सब वैरिएंट है। अभी तक इसे ज्यादा खतरनाक तो नहीं बताया जा रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये तेजी से फैल सकता है। अभी XE वैरिएंट के जो दो मामले सामने आए हैं, उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। इसी वजह से सरकार अभी पैनिक नहीं करने की अपील कर रही है।

कोरोना के नए वेरिएंट के उभरने से दुनिया में बढ़ी अनिश्चितता- IMF

एक्सपर्ट ने कहा

जॉन्स हॉपकिन्स के गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने कहा, ‘वैरिएंट्स आएंगे क्योंकि लोग अब यात्रा कर रहे हैं। जितना हम XE वैरिएंट के बारे में जान पाए हैं, यह चिंता का विषय नहीं है। हम BA.2 के बारे में चिंतित थे, लेकिन यह BA.1 से अधिक गंभीर नहीं निकला।  XE वैरिएंट भी BA.1 या BA.2 (Omicron के सब वैरिएंट्स) से अधिक गंभीर बीमारी नहीं बनाता है।’

वैसे कुछ एक्सपर्ट ये जरूर कह रहे हैं कि कोरोना का कोई नया वैरिएंट नई लहर भी देश में ला सकता है। बस फर्क इतना हो सकता है कि वो ज्यादा घातक नहीं होगा और स्थिति बेकाबू नहीं होगी। जब देश में कोरोना की तीसरी लहर आई थी, तब भी स्थिति नियंत्रण में रही और दूसरी लहर जैसी तबाही देखने को नहीं मिली।

Tags: corona new variantgujrat newsNational newssymptoms of xe variantxe variantxe variant patient
Previous Post

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद के बेटे को भारत ने घोषित किया आतंकवादी

Next Post

मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्वीटर अकाउंट हैकरों के चंगुल से हुआ मुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

insecticides
Main Slider

होममेड इंसेक्टिसाइड से करें पौधों की देखभाल, जानें तरीका

19/03/2026
Anand Bardhan
राजनीति

एलपीजी गैस की होम डिलीवरी कराएं, आपूर्ति समय पर हो: मुख्य सचिव

18/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

18/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी 2’

18/03/2026
CM Dhami
Main Slider

ऋषिकेश में मुख्यमंत्री की रविशंकर से शिष्टाचार भेंट

18/03/2026
Next Post

मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्वीटर अकाउंट हैकरों के चंगुल से हुआ मुक्त

यह भी पढ़ें

Dandruff

मानसून में डैंड्रफ से ऐसे पाएं छुटकारा

19/07/2025
कोरोना वायरस पर चौंकाने वाली रिपोर्ट Shocking report on corona virus

कोरोना वायरस को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, इन लोगों को है मौत का ज्यादा खतरा

11/10/2020
Murder

आखाडा मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

24/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version