Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Xiaomi ने भारत में लॉन्च हुआ नया डिवाइस, नया वेबकैम हुआ लॉन्च

Xiaomi launches new device in India, new webcam launched

Xiaomi launches new device in India, new webcam launched

Xiaomi ने भारत में एक नया डिवाइस पेश किया है। कंपनी ने एक खास वेबकैम को लॉन्च किया है। जिसका नाम Mi TV webcam रखा गया है। ये वेबकैम आपके स्मार्ट टीवी के लिए एक एक्सेसरी के रूप में डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि अधिक से अधिक लोग घर से काम कर रहे हैं और अपने दोस्तों, परिवार, सहकर्मियों और अन्य लोगों से जुड़ने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग कर रहे हैं। Mi TV webcam को लैपटॉप और कंप्यूटर के साथ भी जोड़ा जा सकता है। इस वेबकैम की मदद से हाई रिजॉल्यूशन वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। Mi TV webcam को यूएसबी टाइप-ए से यूएसबी टाइप-सी के साथ केबल के जिरए कनेक्ट किया जाता है। इस वेबकैम को आप Mi टीवी, Redmi टीवी और किस भी एंड्रॉयड टीवी के साथ जोड़ सकते है।

Mi TV webcam की कीमत भारत में Mi TV वेबकैम की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। वेबकैम 28 जून से Mi।com, Mi Home और Mi Studio स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Mi का नया वेबकैम OnePlus TV कैमरा जिसे पहले इसी तरह के डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया था उसको टक्कर देगा। वनप्लस टीवी कैमरा 2,499 रुपये है जो Mi से थोड़ा महंगा है। Mi TV webcam के खास फीचर्स Xiaomi का Mi TV वेबकैम Google Duo के माध्यम से वीडियो कॉल को सपोर्ट करता है। इसमें 2-मेगापिक्सेल सेंसर है जो 25fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। Xiaomi का Mi TV वेबकैम को 3D इमेज नॉइज़ रिडक्शन एल्गोरिथम से लैस है जिसे पिक्चर ग्रेन कम हो जाता है। Xiaomi ने Mi TV वेबकैम में स्लाइडर लॉक जोड़कर यूजर की गोपनीयता का भी ध्यान रखा है। इसका उपयोग तब किया जा सकता है जब कैमरा उपयोग में न हो।

रिलायंस ने गूगल-जियो का सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next का किया एलान

कनेक्टिविटी के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है और वेबकैम को आपके स्मार्ट टीवी या लैपटॉप के साथ जोड़ने के लिए केबल भी दिया जाएगा। वेबकैम का कैमरा डुअल स्टीरियो माइक्रोफोन के साथ भी आता है जो चार मीटर तक की दूरी से ऑडियो कैप्चर करने में सक्षम है। यूजर एंड्रॉइड टीवी स्टोर से Google डुओ ऐप इंस्टॉल करके एमआई टीवी वेबकैम को सेट कर सकते हैं। फिर, वे वेबकैम का उपयोग करके कॉल कर या प्राप्त कर सकते हैं।
Read in App

 

Exit mobile version