Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यादव समाज के कांक्लेव के साथ, मीडिया चैनल हुआ लांच

Yadav Manch media launched

Yadav Manch media launched

लखनऊ। यादव समाज की वर्तमान दशा व दिशा पर चिंतन के लिये यादव कांक्लेव (Yadav Conclave) का आयोजन किया गया । इसी के साथ ही यादव समाज की आवाज को ताकत प्रदान करने के लिये यादव मंच मीडिया (Yadav Manch media) चैनल लांच किया गया है।

 

यादव कांक्लेव (Yadav Conclave) और यादव मंच मीडिया चैनल (Yadav Manch media) लोकार्पण समारोह के संयोजक अनुराग यादव (Anurag Yadav) ने बताया कि यादव समाज की वर्तमान दशा व दिशा पर चिंतन के लिये 18 सितंबर को लखनऊ में गोमती नगर स्थित अमांडा होटल (Amanda Hotel) में यादव कांक्लेव का आयोजन किया गया।

इसी के साथ यादव समाज की आवाज को ताकत प्रदान करने के लिये यादव मंच मीडिया चैनल लांच किया गया है।

संयोजक अशोक यादव व अनुराग यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के राजनेता, न्यायपालिका के अनुभवी विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार आदि ने भाग लिया।

यादव कांक्लेव मे आने वाले सम्मानित अतिथिगणों मे जस्टिस रविन्द्र सिंह , पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस वीरेंद्र सिंह , पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट पूर्व राम लखन यादव, पूर्व जिला जज,   शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी,  डी पी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवर्तन दल।

रामपाल यादव पूर्व विधायक,  श्यामकिशोर यादव पूर्व विधायक, मनोज यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस, अशोक यादव संगठन मंत्री कांग्रेस, डॉ मुकेश यादव कोषाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश।

डॉक्टर भारत भूषण राष्ट्रीय मंच संचालक व राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, अपर्णा यादव जर्नलिस्ट, बिंदु यादव पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत लखनऊ, आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Exit mobile version