Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 लोग गंभीर रूप से घायल

bus overturn

bus overturn

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात उस समय चीख पुकार होने लगी, जब यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। आगरा के झरना नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय बस में करीब 100 लोग सवार थे। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया।

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पड़ा गया पहला वोट, 82 साल की महिला ने किया पहला मतदान

बताया जा रहा है कि बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची, तभी अचानक पलट गई। इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य चलाया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया।

Exit mobile version