Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘ये है चाहतें’ फेम अबरार काजी ने क्रू मेम्बर के लिए लगाई मदद की गुहार

छोटे पर्दे का जाना माना शो ‘ये है चाहतें’ के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में शो से जुड़ा एक क्रू मेंबर इस समय एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। वो आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। इस बात की जानकारी शो के लीड एक्टर अबरार काजी ने दी है। वे सोशल मीडिया के जरिए क्रू मेंबर के लिए आर्थिक सहायता जुटा रहे हैं। बता दे अबरार ने आईसीयू में भर्ती क्रू मेंबर का कॉन्टैक्ट नंबर शेयर किया है और लोगों से आगे आकर उनको पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा- मेरे शो का एक क्रू मेंबर आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। हम सभी ने सामूहिक रूप से अपना काम करने का फैसला किया है। अगर कोई मदद करना चाहता है, तो मैं नीचे उसका नंबर शेयर कर रहा हूं।

सात साल से किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

वहीं अगर शो की बात करें तो इसमें छह महीने का लीप लिया गया है। रुद्र और प्रीशा (सरगुन कौर लूथरा) के बेटे सारांश की मृत्यु के बाद दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही तय किया है और वे एक बार फिर एक-दूसरे सामने आ जाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रीशा और रुद्र एक साथ वापस आएंगे।

 

Exit mobile version