Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ऑनस्क्रीन बेटी ‘रुही’ को ऐसे किया बर्थडे विश

Divyanka Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी रूही

नई दिल्ली| एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया ने शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के रोल से सभी का दिल जीत लिया था। दर्शकों को ऑनस्क्रीन मां-बेटी की जोड़ी यानी इशिता और रूही के बीच का रिश्ता और केमेस्ट्री भी खूब पसंद आई। शो में रुही का रोल चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका ने अदा किया था। इस बीच दिव्यांका ने रुहानिका को खास अंदाज में बर्थडे विश कर फैन्स की फिर से शो से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

बिहार चुनाव : नीतीश सरकार ने जीतन राम मांझी को दी जेड प्लस सुरक्षा

दिव्यांका ने रुहानिका के साथ हैप्पी मूमेंट का एक वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा। ‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘रुह मैं आपको कल विश नहीं कर सकी। मैं आपको शब्दों में नहीं बता सकती जिस तरह से आप इतनी अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। मासूम और समझदार। मजबूत, क्रिएटिव और ब्राइट। आप सभी चीजों का मिश्रण हैं। आपको जन्मदिन मुबारक हो।’ रुहानिका ने एक्ट्रेस को जवाब में लिखा- थैंक्यू सो मच इशि मां।

दिव्यांका की इस पोस्ट को अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिल गए हैं, जबकि हजारों की संख्या में फैन्स ने कमेंट्स किए हैं। ‘रुही’ को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक यूजर ने लिखा-जन्मदिन की बधाई रुही, मैं आपको और इशिमां को मिस करता हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- आप दोनों के बॉन्ड को बहुत मिस करता है। एक फैन ने लिखा- आप दोनों मां-बेटी की जोड़ी कमाल की है।

Exit mobile version