Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण कुंद्रा ने लोगों से की मदद करने की अपील

Karan Kundra appeals to people to help

Karan Kundra appeals to people to help

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा कर रखा है पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में कई सितारे भी लोगों की मदद कर रहे हैं। जिसको देखते हुए अब हाल ही में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण कुंद्रा भी अब लोगों की मदद के लिए आगे आ गए हैं। करण ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए करण ने फैंस को बताया है कि उन्होंने एक NGO के साथ हाथ मिलाया है और उसी के जरिए कोविड पेशेंट्स की मदद कर रहे हैं।

बता दे वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर कई वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से कोविड पेशेंट्स की मदद करने की अपील की है। वीडियो में करण कह रहे हैं, ‘आज के इस मुश्किल दौर में बहुत जरूरी हो गया है कि आप और मैं सब कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें। मैंने अपनी तरफ से एक छोटी सी कोशिश की, उदय फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाकर।’

एक्ट्रेस रवीना टंडन खेतों में फावड़ा चलाते हुए आई नज़र, बोलीं

आगे करण कह रहे हैं, ‘उदय फाउंडेशन के जरिए हम लोगों तक पीड़ितों तक वेलनस किट्स, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर्स और कोविड से जुड़ी दवाइयां पहुंचा रहे हैं। इसलिए मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप अपना योगदान दीजिए। आप जितना ज्यादा दान करेंगे उतना ही ज्यादा जरूरतमंदों तक उनकी जरूरत के हिसाब से चीजें पहुंचाई जाएंगी। ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर्स और दवाइयां। तो कृपया जाइये और मदद कीजिए। अपना ख्याल रखिए, घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।’

 

Exit mobile version