लाइफस्टाइल डेस्क। नियमित रूप से व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं। किसी भी तरह की बीमारी हो योग उसको कम करने में जरूर मदद करता है। हांलाकि योग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं क्योंकि योग एक साधना की तरह हैं। तो चलिए जानें योग करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।
योग करने से पहले एक ऐसा समय चुन लें जब आप बिल्कुल फ्री हों। समय सुबह का हो तो बेहतर होगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप सातों दिन इस वक्त फ्री रहते हैं। रोजाना समय पर ही योग करें। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं। योग करने के लिए स्वच्छ और साफ वातावरण की आवश्यकता होती है। इसके अलावा माहौल शांत होना चाहिए। अगर शुद्ध हवा का आवागमन हो रहा हैं तो वह स्थान योग के लिए उपयुक्त होता हैं। इसलिए योग की प्रैक्टिस से पहले जगह तय कर लें। योग सुबह खाली पेट किया जाए तो बहुत लाभप्रद होता हैं।
अगर यह संभव नहीं हो तो योग और भोजन के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें। योग करने के दौरान एकाग्र रहें. मोबाइल फोन या किसी से बात करने से बचें।महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान योग नहीं करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान योग करने से रक्त-स्राव संबंधी समस्या हो सकती है। योग करते समय संयम और धैर्य रखना चाहिए, हर व्यक्ति की क्षमता अलग होती है, और उसी हिसाब से वह योग करता है इसलिए अगर संयम के साथ आप योग सीखेंगे तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।