Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगेन्द्र यादव को दुष्कर्म की घटना पता थी, पुलिस करे जांच: रेखा शर्मा

Rekha Sharma

Rekha Sharma

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान कोरोना संक्रमित युवती की मौत से पहले योगेन्द्र यादव को उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी थी। उन्होंने यह जानकारी पुलिस को नहीं दी। ऐसे में पुलिस को यादव के खिलाफ जांच करनी चाहिए।

रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि वह इस मामले में योगेन्द्र यादव को नोटिस भेज रही हैं। उन्होंने स्वयं माना है कि उन्हें ऐसे संकेत मिले थे कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ है और उन्होंने इसे पुलिस को नहीं बताया।

किसान आंदोलन से जुड़े नेता योगेन्द्र यादव का कहना है कि उनका युवती से संपर्क आया था। कोरोना के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें केवल युवती के मौत के बाद पिता के माध्यम से पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.51 करोड़ रुपये

यादव ने विस्तृत जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनकी महिला से अस्पताल ले जाते समय फोन पर बात हुई थी। उसे ले जा रहे व्यक्तियों ने पहले उन्हें गलत जानकारी दी। बाद में उनके कहने पर वह महिला को दिल्ली ले आए और यहां अस्पताल ढूंढ़कर भर्ती कराया गया।

हरियाणा पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच एक 26 वर्षीय युवती के साथ हुए बलात्कार के मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस युवती की कोरोना महामारी के चलते मौत हो गई थी।

प्रदेश में कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, WHO ने भी CM योगी के प्रयासों को सराहा

पुलिस का कहना है कि महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह किसान सोशियल आर्मी के कार्यक्रम से प्रभावित होकर छह लोगों के साथ दिल्ली आई थी, जिनमें दो महिलाएं भी थीं। 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते गंभीर स्थिति में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में बेटी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। किसान सोशल आर्मी के दो लोगों ने उसके साथ टिकरी बॉर्डर पर लगे टैंट में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने इन दोनों की पहचान अनिल मलिक और अनूप सिंह के रूप में की है।

पुलिस ने महिला के साथ पश्चिम बंगाल से आए सभी छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पिता का कहना है कि उनकी शिकायत केवल दो के खिलाफ है और वह नहीं चाहते कि कोई निर्दोष मामले में फंसे।

Exit mobile version