Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आ गई योगी 2.0 कैबिनेट की फाइनल लिस्ट, डिप्टी सीएम के नामों का भी हुआ खुलासा

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। थोड़ी देर में योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। उनके साथ 52 मंत्री भी शपथ लेंगे। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (yogi) के साथ 52 मंत्री शपथ लेंगे। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। निवर्तमान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है।

इनके साथ ही सतीश महाना, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री को भी कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा पिछली बार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे उपेंद्र तिवारी, स्वाति सिंह, नीलकंठ तिवारी, सतीश चंद्र द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान को भी जगह नहीं मिली।

योगी 2.0 नई कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिली जगह

डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा,  योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद।

योगी सहित 51 मंत्री आज लेंगे शपथ, कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं इतनी महिलाएं

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु।

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम।

Exit mobile version