• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
05/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को 51 वर्ष के हो गये। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में जन्मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए देशभर के तमाम नेताओं सहित आम जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)  के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरे कई टैग ट्रेंडिंग में बने रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों ने सीएम योगी (CM Yogi) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

ट्विटर पर ट्रेंड हुए एक साथ कई टैग

हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए निकाय चुनाव, विधानसभा उपचुनाव और विधानपरिषद् के चुनावों में पार्टी को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जन्मदिन पर जनता ने दिल खोलकर प्रेम लुटाया है। सीएम योगी के जन्मदिन पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहां एक ओर उनके समर्थक अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल-वस्त्रादि का वितरण कर रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स विभिन्न टैग के जरिए अपने चहेते मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं हैं। ट्विटर पर इस दौरान एक साथ कई टैग ट्रेंड में दिखे। इसमें ‘हिन्दू हृदय सम्राट’, ‘योगी आदित्यनाथ’, ‘उत्तर प्रदेश’, ‘गोरक्षनाथ मंदिर’, ‘मुख्यमंत्री श्री’ और ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ के टैग के साथ जनता सीएम योगी के कार्यों की तारीफ के साथ उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रही है।

ट्विटर पर तीन टैग को मिले 200 करोड़ इम्प्रेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को लेकर सोशल मीडिया पर दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां उनके 51वें जन्मदिन पर कई टैग ट्रेंड में बने रहे वहीं केवल तीन टैग्स को ही लगभग दौ सौ करोड़ इम्प्रेशन मिले हैं। ट्विटर के आंकड़ों के अनुसार ‘योगी आदित्यनाथ’ टैग को 596 मिलियन (59.6 करोड़) इम्प्रेशन मिले हैं तो वहीं ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ टैग को 379 मिलियन (37.9 करोड़) इम्प्रेशन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक इम्प्रेशन ‘मुख्यमंत्री श्री’ टैग को मिले हैं। इसके इम्प्रेशन की संख्या 1.01 बिलियन 100 करोड़ से अधिक) है।

पीएम ने योगी (CM Yogi)को बताया यूपी को महान नेतृत्व प्रदान करने वाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें यूपी को महान नेतृत्व प्रदान करने वाला बताया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ”उत्तर प्रदेश के कर्मशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। योगी आदित्यनाथ ने पिछले 6 वर्षों में राज्य को महान नेतृत्व प्रदान किया है और चहुंमुखी प्रगति सुनिश्चित की है। सभी प्रमुख मापदंडों पर यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई, अखिलेश ने भी दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ”आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी। यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि सामर्थ्य-संपन्न, आत्मनिर्भर ‘नया उत्तर प्रदेश’ सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास के सुपथ पर चलते हुए अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। आपकी प्रेरणा से प्रदेश की यह समृद्धि यात्रा अनवरत जारी रहेगी। आपकी आत्मीय एवं अमूल्य शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार। ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि व ‘अंत्योदय’ के प्रण की पूर्णता के लिए आपकी शुभेच्छाएं ऊर्जा प्रदान करेंगी।”

देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रावसाहेब पाटिल दनवे, हरदीप सिंह पुरी, प्रह्लाद जोशी, डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय, सर्बानंद सोनोवाल, पियूष गोयल, पशुपति कुमार पारस, गिरिराज सिंह, अनुराग ठाकुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, किरण रिजिजू, भूपेन्द्र यादव, स्मृति ईरानी शामिल रहीं।

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो डॉ मानिक साहा, हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत प्रदेश के सभी मंत्रीगण और विभिन्न राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 51वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Tags: cm yogicm yogi adityanath birthdaycm yogi birthdayhappy birthday yogiup latest newsYogi Newsyogi turns 51 years old
Previous Post

यूपी के 96 हजार राजस्व ग्रामों का योगी सरकार कर रही कायाकल्प

Next Post

मुख्तार को मिली उम्रकैद तो वकीलों ने दिया योगी आदित्यनाथ को श्रेय

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
CM Yogi, Mukhtar Ansari

मुख्तार को मिली उम्रकैद तो वकीलों ने दिया योगी आदित्यनाथ को श्रेय

यह भी पढ़ें

samda lake

जहां राम का गुणगान करते थे पक्षी, वह झील संवार रही योगी सरकार

06/09/2022
AK Sharma

एके शर्मा ने वृक्षारोपण जन अभियान का किया शुभारंभ, कहा- सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी

20/07/2024
Three thugs were arrested and sent to jail

तीन लाख से अधिक के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version