• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की जनता को नमूना कहने के लिए माफी मांगे योगी : संजय सिंह

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
आप सांसद संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता को नमूना कहने का आरोप लगाते हुये माफी मांगने की मांग की है।

श्री सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण, पाल, मौर्य, कुर्मी,यादव, लोध, निषाद, वाल्मीकि, जाटव, खटिक,पासी के अलावा अन्य जातियों के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है । आज सारी जातियों के मन में सवाल क्यों आ रहा कि उत्तर प्रदेश में ठाकुरों की सरकार है । इन सवालों का जवाब देने के बजाए श्री योगी ने जनता को नमूना करार दे दिया।

केजरीवाल बोले- दिल्ली में परीक्षण के आधार पर शुरू हो मेट्रो सेवाएं

उन्होने कहा कि उनका सवाल है कि 12वीं में पढ़ने वाले प्रभात मिश्रा की एनकाउंटर में हत्या क्यों हुई। दो दिन की विवाहिता खुशी दुबे अभी तक जेल में क्यों बन्द है। उसे बाहर निकाल के मेडिकल जांच करा के उसकी हालत से वाकिफ कराइये। महिला आयोग उससे संपर्क करे। लखीमपुर में दलित बेटी के साथ रेप हुआ। भदोही में महिला का किडनैप करके रेप किया गया। उसका मर्डर करके शरीर तेजाब से जला दिया गया। संजीत यादव का किडनैप और मर्डर क्यों। विक्रम जोशी की हत्या क्यों। योगी सरकार इन सारे सवालों के जवाब दे।

आप के यूपी प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है गुंडागर्दी चरम पर है, दूसरी जातियों के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है । प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के सामने गोलियों से भून दिया गया । प्रदेश में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर सरकार ने चुप्पी क्यों साध रखी है।

कैप्टेन अमरिंदर सिंह बोले- राहुल गांधी को बनना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष

उन्होने कहा कि श्री योगी के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। ब्राह्मण, दलित,पिछड़ी जातियों का शोषण हो रहा है। थाने में उनकी सुनवाई नहीं होती। प्रदेश में गुंडाराज कायम है, लेकिन इन सबकी जिम्मेदारी लेने के बजाए योगी जनता को नमूना बताने में लगे हैं। श्री सिंह ने कहा “ मुख्यमंत्री योगी अपने मन में अहंकार न पालिए , प्रदेश के लोगों के खिलाफ इतना गुस्सा मत रखिए, प्रदेश के लोगों के जीवन के बारे में सोचिए ।”

Tags: 24ghanteonline. comaap MP Sanjay Singhcm yogi adityanathCrime in UPLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsnational news in hindipolitical newsup newsआप सांसद संजय सिंहयूपी ख़बरेंयूपी में अपराधसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

लखनऊ : पुलिस चौकी के पास मिला नाबालिग का शव, दुष्कर्म का आरोप

Next Post

MP : स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी

MP : स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, सीएम योगी सहित कई मंत्री शामिल

07/10/2023
mother sent to jail

बलिया जेल में मारपीट का वीडियो बनाने में डिप्टी जेलर समेत 4 निलंबित किए गए

25/07/2020

इलाज कर रहे डॉक्टर की टेबल पर आला की जगह दिखी पिस्टल, और फिर…

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version