• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी की दो टूक, बोले- मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य का आ गया अंत समय

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य का आ गया अंत समय Mukhtar Ansari's black empire has come at an end

मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य का आ गया अंत समय

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का खुलकर नाम लेते हुए अपराधियों को बड़ी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य के अंत का समय आ गया है। इसके गिरोह के 97 साथी पुलिस की हिरासत में हैं और ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

माफिया मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य के अंत का समय आ गया है।

अब तक इसकी ₹66 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त हो चुकी है। ₹41 करोड़ की अवैध आय की प्राप्ति का मार्ग बंद किया जा चुका है।

इसके गिरोह के 97 साथी पुलिस की हिरासत में हैं।

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी…

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 27, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से किए गए ट्वीट में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में कानून का शासन है। यहां के शब्दकोष में अवैध, अनैतिक और अराजक जैसे शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जैसा माफिया हो या कोई भी अन्य अपराधी, सरकार जीरो टॉलरेंस के साथ इनके कुकृत्यों पर पूर्णविराम लगाने को प्रतिबद्ध है। जनभावनाओं के अनुरूप कार्रवाई जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में कानून का शासन है।

यहां के शब्दकोष में अवैध, अनैतिक व अराजक जैसे शब्द नहीं हैं।

मुख्तार अंसारी जैसा माफिया हो या कोई भी अन्य अपराधी, योगी सरकार जीरो टॉलरेंस के साथ इनके कुकृत्यों पर पूर्णविराम लगाने को प्रतिबद्ध है।

जनभावनाओं के अनुरूप कार्रवाई जारी रहेगी।

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 27, 2020

एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि माफिया मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य के अंत का समय आ गया है। अब तक इसकी 66 रुपये करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त हो चुकी है। 41 रुपये करोड़ की अवैध आय की प्राप्ति का मार्ग बंद किया जा चुका है। इसके गिरोह के 97 साथी पुलिस की हिरासत में हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मुख्तार के खिलाफ पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक कार्रवाई

मुख्तार के खिलाफ पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही हैं। मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी इन दिनों यूपी पुलिस के रेडार पर हैं। यूपी के पूर्वांचल में पैठ जमाए मुख्तार गैंग की कमर टूटती जा रही है। मुख्तार का खास नन्हे खां यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उधर मऊ पुलिस ने मुख्तार के करीबी 12 अपराधियों को जिला बदर कर दिया है।

लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया गया। एलडीए, प्रशासन और पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे वाली दो इमारतों को ध्वस्त कर दिया है। ये इमारतें उसके बेटों के नाम दर्ज हैं। एलडीए ने 11 अगस्त को इमारत ढहाने का आदेश दिया था।

Tags: Mukhtar Ansarimukhtar ansari kaun haimukhtar ansari newsYogi Adityanathमाफिया मुख्तार अंसारीमुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य का आ गया अंत समयमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Previous Post

मौसम विभाग का अलर्ट जारी : यूपी के 6 जिलों में अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश

Next Post

अंडमान-निकोबार में इस दुर्लभ जनजाति चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Desk

Desk

Related Posts

Hemant Soren
Main Slider

इंजीनियर बनने का था सपना और बन गए राजनेता, जानिए हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

10/08/2025
CM Yogi inaugurated the new dome of the entrance of Vidhan Bhavan
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नए गुंबद का किया लोकार्पण

10/08/2025
PM Modi flagged off three new Vande Bharat Express
कर्नाटक

पीएम मोदी ने दी देश को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बेंगलुरू मेट्रो की येलो लाइन का भी किया उद्घाटन

10/08/2025
Rahul Gandhi
Main Slider

वोट चोरी पर राहुल गांधी ने लॉन्च की वेबसाइट, जनता से की ये अपील

10/08/2025
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने धराली में भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को किया रवाना

10/08/2025
Next Post
सोनभद्र में 15 स्वास्थकर्मी कोरोना पॉजिटिव 15 health workers in Sonbhadra corona positive

अंडमान-निकोबार में इस दुर्लभ जनजाति चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जहां रूमाल रखो, वहीं वक्फ की संपत्ति, यह सिलसिला बंद होगाः योगी

28/01/2025
Swami Prasad Maurya

‘मेरी बेटी अभी तक मुझे नहीं समझ पाई…’, स्वामी प्रसाद मौर्य का झलका दर्द

05/08/2023
building collapsed

निर्माणधीन बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version