• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Writer D by Writer D
10/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi cabinet

Yogi cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट (Cabinet) बैठक में उप्र खेल नीति, स्क्रैप पॉलिसी, सड़कों के विस्तारीकरण और अयोध्या के विकास से जुड़े मुद्दों समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

कैबिनेट (Cabinet) बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि चार विश्वविद्यालय को आशय पत्र निर्गत करने के संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ है। सरकार ने यह निर्णय शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए लिया है। टीएस मिश्रा विवि लखनऊ, फारूख हुसैन विवि. आगरा और विवेक राष्ट्रीय विवि. बिजनौर के अलावा शाहजहांपुर में एक विश्वविद्यालय के लिए आशय पत्र जारी किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अगले साल पहले माह में राम मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। मंदिर का लोकार्पण होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। उसे देखते हुए एनएच 27 से नया घाट पुराने पुल तक सड़क को दो किमी तक चौड़ीकरण और विस्तारीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 65 करोड़ खर्च आएगा। परिक्रमा मार्ग 9.02 किमी सड़क का चौड़ीकरण और विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और विस्तारीकरण के लिए भी 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रायबरेली-डलमऊ-फतेहपुर मार्ग के लिए 465 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा गृहविभाग के संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली है। इस नीति के तहत कॉलेजों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। सभी जरूरी बातों को ध्यान रखकर यह नीति तैयार की गयी है। युवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया का आयोजन उत्तर प्रदेश में करने के लिए समितियों के गठन का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के बच्चों की खेल क्षेत्र में प्रतिभा निखारने के लिए ग्रामीण स्टेडियम और जिम निर्माण के लिए एक नीति बनाई जाएगी।

रामनगरी अयोध्या के धार्मिक स्थलों को विकसित किये जाने संबंधी आए प्रस्तावों को भी कैबिनेट से मंजूरी मिली है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ ही 15 साल से पुराने वाहनों को समाप्त करने के लिए उप्र सरकार नई स्क्रैप पालिसी लेकर आएगी।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा ने बताया कि इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। बाराबंकी, मऊ नाथ भंजन और रायबरेली में कुछ पुरानी बंद पड़ी मिलों की निष्प्रयोज्य जमीनों को उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए आए प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है। इन मिलों की देनदारियों को सरकार ने माफ कर दिया है। लगभग 14 करोड़ रुपये की ऐसी देनदारी थी, जिसे माफ नहीं किया जा सकता है, उसे सरकार भरेगी और उन निष्प्रयोज्य जमीनों को नये रोजगार स्थापित करने के उपयोग में लाया जा सकेगा।

Tags: Lucknow Newsyogi cabinet
Previous Post

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं निकाय चुनाव: एके शर्मा

Next Post

चार विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Encounter
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: यूपी पुलिस ने 20 दिन में किए 12 एनकाउंटर, मेरठ जोन सबसे आगे

14/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

हमारे नगर केवल इमारतें नहीं, जीवंत सामाजिक संरचनाएं हैं: मुख्यमंत्री

14/10/2025
Bus
उत्तर प्रदेश

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, हर यात्री की यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

14/10/2025
CM Yogi in the review meeting of Panchayati Raj Department
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा – ग्राम पंचायतों की समृद्धि ही आत्मनिर्भर भारत की नींव

14/10/2025
Aarti Singh
Main Slider

हाई कोर्ट ने कहा- फर्रुखाबाद SP को हिरासत में लो, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

14/10/2025
Next Post
Letters of intent issued to four universities

चार विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी

यह भी पढ़ें

Gyanvapi

ज्ञानवापी मस्जिद में ASI सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, दो हफ्तों में मांगा जवाब

09/09/2021
पूजा की थाली

पूजा की थाली में रखें ये 5 चीजें, जानिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल

01/08/2020
Petrol

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, कच्चा तेल 73 डॉलर के करीब पहुंचा

29/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version