Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंगाल आ रहे हैं योगी, धामी और अश्विनी वैष्णव, पीएम मोदी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

PM Modi

Modi, Yogi, Dhami

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नमामि गंगे मिशन (Namami Gange Project) की बैठक में शुक्रवार को शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार रात को ही कोलकाता पहुंच जाएंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रात आठ बजे दमदम हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो उनका स्वागत करेंगे। इसी तरह से केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रात 9:25 बजे दमदम हवाई अड्डे पर उतरेंगे। उनका भी स्वागत ज्योतिर्मय ही करेंगे।

गंगा में न जाए ड्रेनेज का अशोधित जल: एसएस संधू

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का स्वागत हुगली से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी करेंगी। शुक्रवार को गार्डनरीच में मौजूद नेवी के मुख्यालय में नमामि गंगे मिशन की बैठक होनी है, जिसमें इन सभी नेताओं को शामिल होना है। इनके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इसमें शामिल होंगे।

Exit mobile version