• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

Writer D by Writer D
03/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, हाथरस
0
Yogi, Ramveer Upadhyay

Yogi, Ramveer Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर उपाध्याय का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री योगी ने फोन कर उपाध्याय के बेटे से बात कर संवेदना जताई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों व समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, हाथरस को दिलाई थी जिले की पहचान

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपाध्याय के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिवार एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उप्र सरकार के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Tags: cm yogiFormer Energy Minister Ramvir Upadhyayhathras newsramveer upadhyayup news
Previous Post

Teachers Day: ₹1 फीस लेकर आओ और बनो इंजीनियर, आपको प्रेरित करेगी इस शिक्षक की कहानी

Next Post

US Open: सेरेना ने टेनिस को कहा अलविदा, करियर में जीते 23 ग्रैंड स्लैम खिताब

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Next Post
Serena Williams

US Open: सेरेना ने टेनिस को कहा अलविदा, करियर में जीते 23 ग्रैंड स्लैम खिताब

यह भी पढ़ें

Parveen Babi

परवीन बॉबी की थी तीन लवस्टोरी, लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिला सिर्फ दर्द

04/04/2021
CM Bhajan Lal

अपराध मुक्त राजस्थान के निर्माण के लिए नवीन कानून साबित होंगे मील का पत्थर: भजनलाल

01/07/2024
मुठभेड़

अफगानिस्तान : तालिबानी आतंकियों के साथ मुठभेड़, नौ अफगानी सुरक्षाबलों की मौत

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version