Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

Shinzo Abe

Shinzo Abe

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के निधन पर गहरा दुख जताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्विटर पर कहा कि भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों एवं जापान वासियों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने ट्वीट में कहा कि शिंजो आबे की नृशंस हत्या की दुःखद सूचना से हतप्रभ हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। यह घटना अत्यंत निंदनीय एवं कायराना है। तथागत भगवान बुद्ध से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।

शिजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने किया एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

उप मुख्यमंत्री पाठक ने ट्वीट किया कि भारत-जापान के बीच मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले भारत के अभिन्न मित्र एवं भारत-जापान एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं परिजनों एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें।

Exit mobile version