• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ से प्रभावित अन्नदाताओं के लिए मसीहा बनी योगी सरकार

Writer D by Writer D
13/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) अन्नदाता किसानों (Farmrs) की आय में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है तो वहीं, उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी तत्पर रहती है। इसी क्रम में योगी सरकार ने प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस मानसून में अब तक 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। योगी सरकार ने प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित रहे 34 जिलों के 3,12,866 किसानों को मुआवजा जारी किया है। सर्वाधिक मुआवजा लखीमपुर खीरी के किसानों को दिया गया है। यहां के 1.10 लाख से अधिक किसानों को 70 करोड़ से अधिक रुपये का मुआवजा दिया गया है।

सबसे अधिक लखीमपुर खीरी में दिया गया 70.88 करोड़ का मुआवजा

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया गया ताकि अन्नदाताओं को समय से मुआवजा का भुगतान किया जा सके। उन्हाेंने बताया कि नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े गये पानी से प्रदेश के 34 जिलों की 110989.26 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी।

बता दें कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बाढ़ से क्षतिग्रस्त 33 प्रतिशत से अधिक फसल के नुकसान पर सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाता है। राहत आयुक्त ने बताया कि बाढ़ से 3,71,370 किसानों की फसल प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 3,12,866 किसानों को 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 1,10,990 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 1,10,105 किसानों को 70.88 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

इसी तरह ललितपुर के 81,839 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष अब तक 54,462 किसानों को 21.9 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। वहीं सिद्धार्थनगर के 30,144 किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। इसके सापेक्ष 29,261 किसानों को 15.41 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है।

प्रदेश के यह जिले बाढ़ से रहे प्रभावित

सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर बाढ़ से प्रभावित अन्नदाताओं को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा ससमय दिया गया है। इनमें अंबेडकरनगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, मीरजापुर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और वाराणसी आदि जिले शामिल हैं।

इन जिलों के बाढ़ प्रभावित 98 प्रतिशत अन्नदाताओं को अब तक क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजा दिया जा चुका है। शेष दो प्रतिशत अन्नदाताओं को मुआवजा देने की कार्यवाही चल रही है।

Tags: farmersflood affectrd areasLucknow Newsup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

एक्ट्रेस ओविया का MMS लीक, 17 सेकेंड के इस वीडियो ने मचाई सनसनी

Next Post

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की बढ़ी सुरक्षा, खान परिवार ने की ऐसी अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi
राजनीति

वैभव सूर्यवंशी को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

26/12/2025
Flower pots stolen from Rashtriya Prerna Sthal
Main Slider

पीएम के जाते ही लखनऊ वालों की शर्मनाक हरकत, गाड़ियों से आए और उठाकर ले गए गमले

26/12/2025
CM Dhami
राजनीति

अटल जी के विचार राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा- मुख्यमंत्री

25/12/2025
CM Dhami participated in the closing ceremony of the MP Sports Festival.
राजनीति

उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचाना जाने लगा है: मुख्यमंत्री

25/12/2025
Savin Bansal
राजनीति

डीएम के दौरे का असर: आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला, पार्किंग निर्माण प्रारंभ

25/12/2025
Next Post
Salman Khan

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की बढ़ी सुरक्षा, खान परिवार ने की ऐसी अपील

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

निकाय चुनाव की तारीखों पर लगी रोक, आरक्षण का फंसा पेंच

12/12/2022
सोनू सूद

सोनू सूद ने लिखा था ‘दबंग’ में सलमान का यह डायलॉग, हो गया सुपरहिट

03/08/2020
WhatsApp

मिलेगा WhatsApp चलाने का नया एक्सपीरियंस, आ रहे चार नए जबरदस्त फीचर

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version