• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है योगी सरकार, पीड़ितों की हर जरूरत का रखा जा रहा पूरा ध्यान

Writer D by Writer D
26/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi government became the messiah of flood victims

Yogi government became the messiah of flood victims

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: एक बार फिर पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ (Flood) का पानी बढ़ने लगा है। ऐसे में सीएम योगी (CM Yogi) ने तत्काल मामले की गंभीरता को भांपते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी व्यक्ति को बाढ़ (Flood) की समस्या से परेशान न हो, इसका पुख्ता इंतजाम किये जाएं। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर तत्काल शिफ्ट किया जाए। साथ ही उनकी हर एक आवश्यकता को पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को मवेशियों के लिए भी विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं।

बाढ़ (Flood) प्रभावित 22 जिलों में 550 नाव और मोटरबोट्स से सहायता पहुंचायी जा रही

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 22 जिलों की 43 तहसीलें और 768 गांव बाढ़ (Flood) से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 2,52,839 लोग प्रभावित हैं, जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। वहीं बाढ़ की वजह से 33,370 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। वहीं बाढ़ से किसी परिवार के मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं प्रदेश में 37,279 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 550 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में मंगलवार को 6,458 खाद्यान्न पैकेट और 7,143 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं।

एक हजार से अधिक बाढ़ चौकियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों की हो रही निगरानी

योगी सरकार द्वारा बाढ़ (Flood) प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मवेशियों लगातार भूसे का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा 11,022 क्लोरीन टेबलेट और 5,049 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए गये ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

बाढ़ (Flood) प्रभावित क्षेत्रों में कुल 278 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैं, जहां 3,089 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 586 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1,022 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

यह जनपद बाढ़ (Flood) से हैं प्रभावित

वर्तमान में प्रदेश के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें इनमें वाराणसी, प्रयागराज, औरैया, बहराइच, बांदा, मीरजापुर, कानपुर देहात, चंदौली, फतेहपुर, कानपुर नगर, बाराबंकी, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

Tags: Flood affected districts Uttar PradeshFlood Shelters UPRelief to Flood VictimsUttar Pradesh Flood MonitoringYogi Government Flood Reliefउत्तर प्रदेश बाढ़ प्रभावित जिलेजलजनित बीमारियों की रोकथामबाढ़ पीड़ितों को सहायताबाढ़ शरणालययोगी सरकार बाढ़ राहत
Previous Post

योगी सरकार के जागरुकता कार्यक्रमों से पिछले 8 वर्ष में कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उन्नति

Next Post

उत्तर प्रदेश बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल सेंटर: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
cm yogi

उत्तर प्रदेश बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल सेंटर: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Earthquake

जापान : हासाकी में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.4 मापी गयी

06/08/2020
Valentine's Day

इन वजहों से खो जाता है चेहरे का निखार, रखें इनका ध्यान

10/08/2024
chana water

तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए करे इसका सेवन

08/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version