Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्य मे कानून व्यवस्था बनाये रखने में योगी सरकार विफल : सिद्धारमैया

सिद्धारमैया siddaramaiah

सिद्धारमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि योगी सरकार राज्य में कानून -व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह विफल हो गई है और राज्य में जंगल राज हैं।

श्री सिद्धारमैया ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यहाँ कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में महिलाएं और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश भाजपा की संपत्ति नहीं हैं। राज्य में राष्ट्र के नियम लागू नहीं होते हैं और अपराध बढ़ता जा रहा है तथा पुलिस बल का दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर भाजपा में थोड़ी सी भी नैतिकता हो तो उन्हें मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफा ले लेना चाहिए।”

मप्र विधानसभा उपचुनाव : बसपा ने दस प्रत्याशियों की सूची जारी की

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी को हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने भी नहीं दे रही है।

उन्होंने कर्नाटक में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस और बाढ़ की स्थिति से सही से नहीं निपटने का आरोप लगाते हुए कहा, “बाढ़ प्रभावितों को पूरा मुआवजा नहीं दिया गया और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार केंद्र सरकार से मुआवजा लेने में भी विफल रही है तथा कोरोना को नियंत्रण करने के नाम पर करोड़ो रूपए का गबन किया गया।”

हाथरस कांड : साध्वी निरंजन ज्योति का योगी पर साधा निशाना, बोलीं- परिजन को सौंपना चाहिए था पीड़िता का शव

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोविड से संबंधित अन्य उपकरणों की खरीद में लगभग 2000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई।

Exit mobile version