• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है योगी सरकार, चरम पर है महिला अपराध : सतीश चन्द्र

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का झूठा दावा कर रही है। प्रदेश की जनता सब जानती है कि अपराध चरम पर है और महिलाओं का उत्पीड़न कई गुना बढ़ गया है। यह सरकार ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर रही है और प्रदेश में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता इनको सत्ता से बाहर कर देगी और बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनने जा रही है। यह बातें शुक्रवार को कानपुर आये बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने कही।

चौबेपुर के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि कृषि के काले कानून को वापस लेने में भी भाजपा सरकार चालबाजी कर रही हैं। चुनाव बाद फिर से ऐसे कानून लगा देगी। ब्राह्मण कार्ड को आगे रखते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मणों का ही हुआ है उनकी हत्या कराई गई हैं। कानपुर के विकरु कांड में आरोपित रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को अपराधी बना दिया गया। ब्राह्मण समाज यह सब अन्याय देख रहा है और अगामी विधानसभा चुनाव इसका बदला लेगा।

सपा से गुंडे-माफियाओं को निकाल तो पार्टी में कुछ नहीं बचेगा : केशव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध व महिला उत्पीड़न चरम पर है सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। जगह- जगह लूट, हत्या जैसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं और सरकार अपराधियों को बचाने में जुटी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। प्रदेश की जनता पूरी तरह से बदलाव चाहती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह संकल्प लेकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए गांव में अभी से तैयारी शुरू कर दें इसके लिए बूथ कमेटी व पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे व जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी मोबाइल वैन के जरिए वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे जनता से

Next Post

सपा सरकार के कारनामें याद दिलाएंगे तो सपा मुखिया पानी-पानी हो जाएंगे : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
Next Post

सपा सरकार के कारनामें याद दिलाएंगे तो सपा मुखिया पानी-पानी हो जाएंगे : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Guava leaves

इसकी पत्तियों से खत्म हो जाएगी बालों की हर समस्या

18/02/2026
Main Gate

खुशियों की होगी एंट्री, घर के मेन गेट पर करें ये काम

30/08/2025
Hairstyle

ये तीन हेयरस्टाइल होती हैं मिनटों में तैयार, हर ड्रेस के साथ करेगी मैच

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version