• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए किया काम: अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
09/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
anurag thakur

anurag thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (anurag thakur) ने महिलाओं के लिए कार्य करने की विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने मंगलवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। उसमें स्पष्ट है कि भाजपा महिलाओं के लिए कितना संजीदगी से काम कर रही है। भाजपा महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करने का भी कार्य कर रही। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

अनुराग ठाकुर ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से कहा कि गृहमंत्री ने संकल्प पत्र जारी किया है। उसमें अलग-अलग वर्गों के लिए व्यवस्था की गई है। योगी सरकार ने नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया है। भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए जो संकल्प लिया गया है, आने वाले पांच वर्षों में योगी सरकार पूरा करेगी। कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पार्टी में पोस्टर और परिवार की महिलाएं छोड़कर जा रही हैं। महिलाओं का सम्मान आगे भी जारी रहे, इसलिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में स्थान दिया है। ठाकुर ने कहा कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हुई। वह छोड़ कर चले गए। अब कांग्रेस को युवा भी छोड़ रहे हैं।

गुंडाराज माफिया राज का पर्याय था अखिलेश राज : अनुराग ठाकुर

कर्नाटक में स्कूल ड्रेस को लेकर चल रहे विवाद पर ठाकुर ने कहा कि मामला कोर्ट में है, हम सबको उसका इंतजार करना चाहिए है। ममता बनर्जी के आरोप पर बोलते हुए कहा कि योगी की लोकप्रियता है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को आना पड़ा। यह वही मुख्यमंत्री हैं जो यूपी के लोगों को गुंडा कह चुकी हैं। अखिलेश को जवाब देना होगा। जिसने उत्तर प्रदेश का अपमान किया उसका सम्मान क्यों किया इसका जवाब देना होगा।

सपा कार्यकाल में न सुरक्षित थी नारी न व्यापारी, खुले घूम रहे थे दुराचारी : अनुराग ठाकुर

अखिलेश द्वारा भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ पत्र कहने पर पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि वह क्या कहते हैं? इससे फर्क नहीं पड़ता। सपा ने अपना जब घोषणा पत्र जारी किया, उस समय मंच पर कौन था? कोई नेता नहीं था। इससे साफ होता है कि अपनों का साथ नहीं मिल रहा। सपा द्वारा महिलाओं को आरक्षण की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो हमेशा महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध करते रहे हैं। सपा तो एक ऐसी पार्टी है जिसने संसद में महिलाओं को आरक्षण का विरोध किया ही, उन्हें असुरक्षित करने का भी कार्य किया। पहले चरण की 58 सीटों पर 10 फरवरी को हो रहे चुनाव के सवाल पर ठाकुर ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के चुनाव में पिछली बार से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे। पिछली बार 58 में से 53 सीटों पर कमल खिला था।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अब हिजाब विवाद में मलाला भी कूदी, बोलीं- मुस्लिम महिलाओं को हाशिये पर जाने से रोकें

Next Post

अपहरण कर बीए छात्र को नग्न कर पीटा, वीडियो बनाकर मांगी पांच लाख की फिरौती

Writer D

Writer D

Related Posts

Bareilly violence: Petrol bomb thrower Arif arrested
Main Slider

बरेली हिंसा में बड़ी सफलता, पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाला आरिफ अरेस्ट

12/10/2025
Bihar elections: Two RJD leaders join BJP
राजनीति

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को तगड़ा झटका, राजद के दो दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

12/10/2025
BJP
राजनीति

BJP ने राज्यसभा चुनाव में उतारे 3 उम्मीदवार, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

12/10/2025
Baghpat Murder Case
उत्तर प्रदेश

मस्जिद के अंदर हत्या का खुलासा, हिरासत में दो नाबालिग छात्र

12/10/2025
P Chidambaram
Main Slider

चिदंबरम बोले- ऑपरेशन ब्लू स्टार की भारी कीमत चुकानी पड़ी इंदिरा गांधी को

12/10/2025
Next Post
Kidnap

अपहरण कर बीए छात्र को नग्न कर पीटा, वीडियो बनाकर मांगी पांच लाख की फिरौती

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार चूक, मचा हड़कंप

25/03/2023
Girls

सुहागरात पर दूल्हे ने दोस्तों संग किया गैंगरेप, ससुरालीजन फरार

02/12/2021
cm dhami

चंपावत उपचुनाव: पुष्कर सिंह धामी 40 हजार वोट से आगे, कांग्रेस को मिले 2189 वोट

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version