• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप सांसद संजय सिंह पर योगी सरकार ने लगाया राजद्रोह का केस

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
संजय सिंह sanjay singh

संजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज पुलिस थाने में दर्ज मामले में राजद्रोह की धारा जोड़ी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंह के खिलाफ दो सितंबर को एक सर्वेक्षण कराये जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 501 ए तथा 120 बी के अलावा आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

‘हेलो कौन’ के बाद रितेश पांडे के नए रैप सॉन्ग ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

अधिकारी ने बताया कि सिंह को लखनऊ पुलिस ने गुरूवार को एक नोटिस भेजी है, जिसमें अन्य धाराओं के अलावा राजद्रोह की धारा 124 ए को भी शामिल किया गया है । यह नोटिस संजय सिंह के दिल्ली वाले आवास के नार्थ एवेन्यू के पते पर भेजी गयी है।

हजरतगंज पुलिस थाने के जांच अधिकारी ए के सिंह की ओर से संजय सिंह को भेजी गयी नोटिस में कहा गया है कि आपके विरूध्द मुकदमा अपराध संख्या 242/2020 भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए/153 बी/,505 :1::बी:/505:2:/468/469/124 ए/120 बी व 66 सी/66 डी आईटी अधिनियम के तहत पुलिस थाना हजरंतगंज लखनऊ के संबंध में जांच विवेचना की जा रही है। जो संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध है, जिसके संबंध में अपने पक्ष में तथ्यों व अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु मेरे समक्ष 20 सितंबर को सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

पालतू कुत्ते की मौत पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

नोटिस में कहा गया है कि यदि आप नियत तिथि/समय पर उपस्थित नही होते है। तो आपके विरूध्द दंडनीय कार्रवाई की जायेगी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि संजय सिंह के अलावा एक निजी कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ भी राजद्रोह और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सिंह द्वारा जारी किये गये इस सर्वेक्षण में कहा गया था कि योगी आदित्यनाथ सरकार एक विशेष जाति के लिये कार्य कर रही है। इस सर्वेक्षण के बाद संजय सिंह के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कम से कम 13 मामले दर्ज कराये गये थे।

अगर देशद्रोही हूं तो जेल में डाल दिया जाए: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को उच्च सदन में कहा कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर दिया गया है। सिंह ने उच्च सदन में कहा, ‘‘…हो सकता है कि चार दिन बाद मैं जेल में दिखूं। देशद्रोह का मुकदमा दायर कर दिया गया है। सिंह ने कहा कि क्या इस सदन में बैठने वाला सदस्य देशद्रोही है, मैं इस सरकार से पूछना चाहता हूं? उन्होंने कहा कि अगर हम देशद्रोही हैं तो जेल में डाल दिया जाए।

Tags: corona cases in delhiCoronaviruscoronavirus cases in delhicoronavirus in delhicovid19Covid19 Delhidelhidelhi coronavirusDelhi Governmentdelhi govtDelhi Health BulletinDelhi HospitalsYOGIकोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली अस्पतालदिल्ली सरकारदिल्ली हेल्थ बुलेटिन
Previous Post

बिहार में अब बिजली है और लालटेन जलने वाला नहीं है : संबित

Next Post

लॉकडाउन के दौरान फंसे श्रमिकों को बिहार लाने में रेलवे की अहम भूमिका : नीतीश

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
नीतीश कुमार

लॉकडाउन के दौरान फंसे श्रमिकों को बिहार लाने में रेलवे की अहम भूमिका : नीतीश

यह भी पढ़ें

Benazir Bhutto's daughter tied in marriage

बेनजीर भुट्टो की बेटी बंधी शादी के पावन बंधन में, तस्वीरें शेयर कर भाई बिलावल बोले- माशाअल्लाह

30/01/2021
Newborns Died

दो दिन की बच्ची को 100 बार छुरा घोंप कर की हत्या

01/10/2020
holy stick

ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version