• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कड़ाके ठंड में वृद्धाश्रमों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
17/01/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए समर्पित है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण के लिए व्यापक योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएं राज्य के हजारों बुजुर्गों के जीवन को सशक्त और सम्मानजनक बना रही हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेश भर में संचालित सभी वृद्धाश्रमों में व्यापक सुविधाओं का इंतजाम किया है। योगी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, जिलास्तर पर कार्यान्वयन समिति का गठन कर वृद्धाश्रमों का बेहतकर प्रबन्धन किया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में 150 क्षमता वाले वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है। इन वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को न केवल आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उनकी देखभाल और सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। इन वृद्धाश्रमों के सुचारू प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही भरण-पोषण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान और उनकी देखभाल में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वृद्धाश्रमों में ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम

वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए सरकार ने सुलह अधिकारी पैनल भी गठित किया है, जो इस प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने में सहायक है। इसके अलावा, वृद्धाश्रमों में प्रवेश और प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे बुजुर्गों को सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके दृष्टिगत योगी सरकार ने सभी वृद्धाश्रमों में ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

बुजुर्गों के देखभाल में करोड़ों रुपये खर्च कर रही योगी सरकार (Yogi Government)

योगी सरकार (Yogi Government) इन वृद्धाश्रमों की देखभाल और बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन यापन पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5,443 बुजुर्गों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया, जिस पर 49.87 करोड़ रुपये व्यय किए गए। इसके अगले वर्ष 2023-24 में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 6,864 हो गई, जिसके लिए 61.94 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 7 हजार बुजुर्गों के लिए योगी सरकार 40.02 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है।

बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रही योगी सरकार (Yogi Government)

योगी सरकार (Yogi Government) की यह पहल बुजुर्गों के जीवन में एक नई ऊर्जा और आत्मसम्मान लेकर आई है। इन वृद्धाश्रमों ने न केवल उन्हें आवासीय सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि उन्हें एक नया परिवार और सामाजिक सुरक्षा भी दी है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बुजुर्ग अपने जीवन के इस चरण में उपेक्षित महसूस न करे। उत्तर प्रदेश में संचालित इन योजनाओं ने सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है।

Previous Post

महाकुम्भ में भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना पर हुआ व्याख्यान

Next Post

रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, तीन परिवारों के 16 लोगों की मौत, अधिकारी भी हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
16 died due to mysterious disease in Rajouri

रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, तीन परिवारों के 16 लोगों की मौत, अधिकारी भी हैरान

यह भी पढ़ें

investment in up

योगी सरकार की बड़ी पहल, देश के तीन मेट्रो सिटी में स्थापित करेगी इन्वेस्ट यूपी का ऑफिस

18/04/2025
KBC 12 IPS Mohita Sharma

पति के 20 सालों के सपने को एक ही बार में किया साकार, बनीं KBC 12 की करोड़पति

18/11/2020
Akhilesh Yadav

विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न में भाजपा को खुशी मिलती है : अखिलेश

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version