• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीली क्रांति की ओर नए कदम, मछली पालन को बढ़ावा दे रही सरकार

Writer D by Writer D
15/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Fish Farming

fish farming

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) मछली पालन व्यवसाय (Fish farming) से जुड़े मत्स्य किसानों (Fish farmers) को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान कर उनके आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में नए कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले सौ दिनों में राज्य भर में मछली पालन के लिए दो हजार लाख से अधिक मत्सय बीज का वितरण करेगी।

योगी सरकार प्रदेश में लघु, सूक्ष्म व्यवसाय इकाइयों को प्रोत्साहित कर रही है। इस संबंध में वह कम पूंजी में अधिक लाभ देने के लिए राज्य में मत्सय पालन को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में मछली उत्‍पादन को बढ़ावा देने के लिए उ0प्र0 मत्‍सय पालन विकास निगम के विभागीय मत्स्य फार्मों/हैचरी एवं निजी क्षेत्र की हैचरी से मत्स्य कृषकों को गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की आपूर्ति की जायेगी। इससे मत्सय उत्पादन में वृद्धि होगी और मछली पालन को अपनाने वाले लोगों को स्थायी आजीविका भी उपलब्ध होगी।

योगी 2.0 में काम ही पैमाना, ईनाम और कार्रवाई साथ-साथ

रिवर रैंचिंग की तकनीक को अपनाते हुए अगले 100 दिनों में मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों की लगभग 5 लाख मत्स्य अंगुलिका का संचय किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य में मछुआरा समुदाय की आय में वृद्धि होगी।

तालाबों के पानी और मिट्टी का परीक्षण/विश्लेषण

अगले 100 दिनों में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न तालाबों के पानी और मिट्टी के लगभग 3950 नमूनों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक अवयवों की पूर्ति हेतु निवेश किया जायेगा, जिससे अनावश्यक निवेश पर होने वाले व्यय में कमी आयेगी परिणामस्वरूप निवेश में बचत, तालाब की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि होगी।

योगी सरकार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नन्हे-मुन्हों को बांटेगी प्री-स्कूल किट

मछली पालन के लिए 750 हेक्टेयर जल क्षेत्र को कवर किया जाएगा

योगी सरकार द्वारा प्रदेश में मत्स्य पालन के लिए नवीन 750 हेक्टेयर अतिरिक्त जल क्षेत्र का आच्छादन किया जायेगा। ग्राम सभा के आवंटित तालाबों तथा पिछले वर्ष निजी क्षेत्र में बने तालाबों में मत्स्य बीज का भण्डारण किया जायेगा। इस योजना द्वारा व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आजीविका के साधन में वृद्धि होगी साथ ही साथ राज्य के कुल उत्पादन में वृद्धि होगी।

Tags: blue revolutionfish farmingLucknow Newsup newsyodi newsyogi 2.0Yogi Government
Previous Post

योगी 2.0 में काम ही पैमाना, ईनाम और कार्रवाई साथ-साथ

Next Post

लखनऊ पुलिस का कारनामा! STF बताकर युवक को किया अगवा, दो सिपाही गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
M-PACS
उत्तर प्रदेश

सहकार से समृद्धि : एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर

17/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

17/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
Next Post

लखनऊ पुलिस का कारनामा! STF बताकर युवक को किया अगवा, दो सिपाही गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

NIA

जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के खिलाफ NIA के दूसरे दिन भी छापे जारी

09/08/2021
पीएम मोदी pm modi

मन की बात : PM मोदी ने लोगों से की अपील- भारतीय नस्ल के श्वान पालें

30/08/2020
IMD

USDM तथा IMD के बीच पांच वर्ष के लिए अनुबंध बढ़ा

12/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version