• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों से संबंधित योजनाओं को गति देने के लिए चलेगा महा अभियान

Writer D by Writer D
14/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए योगी सरकार (Yogi Government) का मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti 4.0) अपने चौथे चरण में पहुंच गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार अब बेटियों से संबंधित योजनाओं को और तेज गति देने के लिए महा अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश में आगामी दिनों में तमाम मेगा इवेंट और अन्य आयोजनों के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश में महिलाएं खुद को ना केवल सुरक्षित महसूस करें बल्कि उन्हें उनके अधिकारों और सरकार की ओर से उनके लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी भी हो, जिससे वे योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जहां 16 से 22 अक्टूबर तक जागरूकता सप्ताह का आयोजन होगा, वहीं 14 से 20 नवंबर तक महिला एवं बाल अधिकारों पर विभिन्न गतिविधियां जैसे नुक्कड़ नाटक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शक्ति संवाद, के जरिए कन्या सुमंगला योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों के साथ प्रदेश के सभी जिलाधिकारी अपने अपने जिले में संवाद करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में बच्चों खासकर बालिकाओं से संबंधित योजनाओं को गति देने तथा प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य की कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा।

16 से 22 अक्टूबर के मध्य चलेगा जागरूकता सप्ताह

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता के साथ ही बड़े पैमाने पर आवेदन भी कराया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी जाएगी।

मिशन शक्ति 4.0 का सीएम योगी ने किया आगाज, बोले- बीसी सखियों ने बैंक की कमी को पूरा किया

इसी प्रकर पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं को पेंशन आदि के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रदेश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। वहीं अडॉप्शन वीक सेलिब्रेशन के जरिए प्रदेश में बच्चों विशेषकर बालिकाओं को दत्तकग्रहण के माध्यम से पुर्नवासित करने के लिए 16 से 22 अक्टूबर के मध्य जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद करेंगे डीएम

इन सबके साथ ही प्रदेश में ‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ’ नाम से मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जनपदों के डीएम हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद करेंगे।

इसी प्रकार शक्ति कार्यशालाओं का भी आयोजन योगी सरकार कराएगी। इसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अंतर्गत गठित स्थानीय व आंतरिक परिवाद समितियों का ओरिएंटेशन भी होगा।

Tags: Lucknow NewsMission Shakti 4.0Yogi News
Previous Post

IND Vs PAK: रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा, जीत से 81 रन दूर भारत

Next Post

महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित होगा मिशन शक्ति का चौथा चरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
Next Post
Mission Shakti 4.0

महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित होगा मिशन शक्ति का चौथा चरण

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

1 नवंबर राशिफल : महीने के पहले दिन इन जातकों को होगा धनलाभ

01/11/2022
Airstrike

अमेरिका ने सीरिया पर किया एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को बनाया निशाना

27/10/2023
arrested

मेघायलय : तीन नाइजीरियाई घुसपैठिये गिरफ्तार, पूछताछ जारी

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version