Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों पर योगी सरकार सख्त, दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

CM Yogi

CM Yogi

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाने को लेकर सख्त हो गई है। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने आज गुरुवार को इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अतिक्रमण हटाए जाएं।

राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क के किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाने के निर्देश दिया है। सड़क किनारे धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया शहर, हिस्ट्रिशीटर को घेरकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

इस मामले पर सभी जिलाधिकारियों से 14 मार्च तक रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें जिले के अधिकारियों को ये बताना होगा कि आदेश के बाद कितने सार्वजनिक स्थलों को धार्मिक अतिक्रमण से खाली करवाया गया।

Exit mobile version