• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिहरपुर के सुर और साज को नई ऊंचाई पर ले जाएगी सरकार

Writer D by Writer D
02/07/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Hariharpur

Hariharpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजमगढ़ स्थित हरिहरपुर घराने ( Hariharpur Gharana) के सुर और साज को योगी सरकार (Yogi Government) नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। 28 जून को शीर्ष अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश को इसी रूप में देखा जा रहा है। अपने निर्देश में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आजमगढ़ का हरिहरपुर संगीत साधकों की पुरातन स्थली है। संगीत जगत के लब्ध प्रतिष्ठ लोगों से परामर्श कर उनकी मंशानुरूप यहां कला-संगीत साधकों के हित में आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए।

बात विरासत की करें तो इस लिहाज उत्तर प्रदेश बेहद संपन्न है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने पहले कार्यकाल से ही इस तरह की विरासतों को सहेजने और संवर्धन देने की रही है। इसी नाते लोककल्याण संकल्प पत्र 2022 में  विरासत से जुड़ी जगहों के लिए कई घोषणाएं की थीं। मसलन स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में उनके नाम पर परफॉर्मिग आर्ट्स अकादमी की स्थापना। सूरदास ब्रजभाषा अकादमी, तुलसीदास अवधी अकादमी, केशवदास बुंदेली अकादमी, संत कबीरदास भोजपुरी अकादमी आदि की स्थापना आदि।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हरिहरपुर (Hariharpur) को लेकर जो निर्देश दिया है वह भी विरासत को संजोने की ही एक कड़ी है। प्रदेश की तरह विरासत के लिहाज से आजमगढ़ की धरती बेहद संपन्न है। देश-दुनिया में संगीत में अपना एवं भारत का नाम रोशन करने वाले पद्मविभूषण पंडित छन्नू मिश्रा हरिहरपुर घराने के ही थे। महान साहित्यकार राहुल सांस्कृत्यायन, कवि अयोध्या सिंह “हरिओम”, गजलकार एवं गीतकार कैफ़ी आज़मी का भी ताल्लुक आजमगढ़ से है।

बीच में स्कूल छोड़ने वालों के ग्राफ में आयी कमी

राजनीतिक उपेक्षा के कारण आजमगढ़ को वो पहचान नहीं मिली जिसका वो हकदार था। उल्टे पूरे दुनियां में बदनाम हो गया। लोग यहां से जीते पर जीतने के बाद किया कुछ नहीं।

पहली बार हुई आजमगढ़ के समग्र विकास की पहल

पहली बार आजमगढ़ के समग्र विकास को ध्यान में रखकर योगी सरकार ने काम किया। यहां के उच्च शिक्षा के परिदृश्य को बदलने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं से युक्त वैश्विक स्तर का विश्वविद्यालय महाराज सुहेलदेव के नाम से  बन रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद प्रदेश, देश की राजधानी और अन्य प्रमुख महानगरों से जुड़ने से इसकी तरक्की की रफ्तार तेज होगी। शीघ्र ही आजमगढ़ हवाई सेवा से भी जुड़ेगा।

आजमगढ़ के ओडीओपी ब्लैक पॉटरी का पूरी दुनिया में जलवा

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) घोषित होने के बाद यहां के ब्लैक पॉटरी का जलवा पूरी दुनिया में है। अभी कल जी-7 समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्लैक पॉटरी के उत्पाद जापान के प्रधानमंत्री को भेंट किया। एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद यहां के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सस्ते में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

सपा का गढ़ जितने के बाद इसे विकास के जरिए अजेय बनाएगी सरकार

लोकसभा उपचुनाव में सपा के इस गढ़ को जीतने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार इसे अजेय बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। यही वजह है कि जिस बैठक में मुख्यमंत्री ने हरिहरपुर का जिक्र किया उसी में आजमगढ़ के विकास के बाबत भी निर्देश दिए। अपने निर्देश में उन्होंने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। सभी विभाग आजमगढ़ से सम्बंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में संचालित/लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यही निर्देश रामपुर के बारे में भी था।

Tags: azamgarh newsHariharpur Gharanaup newsYogi News
Previous Post

बीच में स्कूल छोड़ने वालों के ग्राफ में आयी कमी

Next Post

कल एके शर्मा उप्र प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव 2022 का करेंगे उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Pradosh Vrat
Main Slider

प्रदोष काल में जरूर करें यह आरती, मिलेगा व्रत के बराबर फल

18/11/2025
Aghori
Main Slider

सपने में दिखता है अघोरी, तो इस बात का होता है संकेत

18/11/2025
Tulsi Manjri
Main Slider

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

18/11/2025
sour-sweet potatoes
Main Slider

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

18/11/2025
Dudhwa National Park
Main Slider

दुधवा नेशनल पार्क यूपी इको टूरिज्म का नया हब बनने को तैयार

17/11/2025
Next Post
ak sharma

कल एके शर्मा उप्र प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव 2022 का करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Rakhi

रक्षाबंधन की थाली में रखें ये चीजें, राखी बांधते समय करें इस मंत्र का उच्चारण

18/08/2024
Power

तीन इकाइयों में उत्पादन हुआ ठप, बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित

23/05/2024
Rahul Gandhi, Sonia Gandhi

सोनिया और राहुल गांधी के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह

18/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version