• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अर्थव्यवस्था के चलते बेहाल वस्त्र उद्योग को संरक्षण दे योगी सरकार : लल्लू

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर चीनी उत्पादों को सरंक्षण देने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था के चलते बेहाल वस्त्र उद्योग को संरक्षण देने के लिये सरकार को आगे आना चाहिये।

श्री लल्लू ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि आर्थिक मंदी एवं कोविड-19 के संकट से वस्त्र उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस व्यवसाय से जुड़े हुए लाखों बुनकर एवं उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुॅंच गये हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि तमाम बुनकरों को अपना पावरलूम बेचकर, रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करना पड़ रहा है।

इसके लिए पूर्व में बुनकरों ने सरकार को पत्र लिखकर एवं विभिन्न अन्य माध्यम से अपनी मांगों से अवगत कराया था तथा शासन ने बुनकर प्रतिनिधियों से बात कर फ्लैट रेट को बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उस आश्वासन को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया है जिससे मजबूर होकर आज बुनकरों ने वाराणसी, अम्बेडकर नगर आदि बुनकर उद्योग से जुड़े हुए जिलों में आन्दोलन कर अपनी आवाज उठायी है।

एक ही परिवार के चार बच्चों की हत्या, CM योगी ने जताया दुख

उन्होने कहा कि कांग्रेस बुनकरों की मांग का पुरजोर समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि मीटर रीडिंग आधारित बिजली बिल के बजाय पूर्व में लागू फ्लैट रेट योजना को बहाल किया जाये। 2006 से चली आ रही बिजली के बिल की फ्लैट रेट योजना को सरकार तत्काल बहाल करे। 2020 में फ्लैटरेट योजना की समाप्ति तथा मीटर रीडिंग के आधार पर प्रतिपूर्ति योजना का प्राविधान बुनकरों के साथ धोखा है। मीटर रीडिंग आधारित प्रतिपूर्ति योजना से पावरलूम सेक्टर एवं बुनकरों को व्यापक आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 18वीं सदी से 20वीं सदी तक विश्वभर में जिस भारतीय वस्त्र का जहाॅं 25 प्रतिशत निर्यात होता था अब वह घटकर 2 प्रतिशत रह गया है। इसका मुख्य कारण चीन द्वारा अपने वस्त्र उद्योग को भारी प्रोत्साहन देने के साथ-साथ हमारे देश-प्रदेश के वस्त्र उद्योग में चीन में निर्मित सस्ते व कम गुणवत्ता वाले वस्त्र और धागों ने घुसपैठ कर ली है। कम गुणवत्ता परन्तु सस्ते धागों से मुकाबला हमारे बुनकर और वस्त्र उद्योग नहीं कर पाये हैं। महंगे दामों पर बिजली उपलब्ध होने के कारण हमारा वस्त्र उद्योग धराशायी हो गया है।

उन्होने कहा कि एक तरफ तो केन्द्र एवं प्रदेश सरकार व्यापक पैमाने पर चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार एवं पूर्ण प्रतिबन्ध की घोषणा करती है लेकिन हकीकत में सरकार हमारे घरेलू कुटीर उद्योगों को संरक्षण देने के बजाय चीनी उत्पादों को संरक्षण देने की अघोषित नीति पर काम कर रही है। सरकार को इस दोहरे चरित्र से निकल कर अपने प्र्रदेश के गरीब और मजलूम बुनकर भाईयों के साथ खड़ा होना चाहिए और उन्हें संरक्षण देने का काम करना चाहिए।

Tags: 24ghante online.comajay kumar lalluCongress attack on BJPCongress attack YogiCongress stress on Yogi governmentअजय कुमार लल्लूकांग्रेस का बीजेपी पर हमालकांग्रेस का योगी पर हमलाकांग्रेस का योगी सरकार पर तंज़
Previous Post

रामपुर : नाबालिग को खेत में ले जाकर दो लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सरकार जातिवादी सोच के ऊपर नहीं उठ पा रही : संजय सिंह

Desk

Desk

Related Posts

BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Dhami
राजनीति

अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
Next Post
जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

सरकार जातिवादी सोच के ऊपर नहीं उठ पा रही : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

shrikant sharma

मां भारती को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें : श्रीकान्त शर्मा

25/10/2021
सेना प्रमुख Army Chief

सेना प्रमुख बोले- LAC पर किसी भी चुनौतियों से निपटने के लिए हमारे जवान तैयार

04/09/2020
Akhilesh Yadav

योगी सरकार के पास नहीं बची है मानवीय संवेदना: अखिलेश यादव

26/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version