Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी के सभी पत्रकारों को बीमा सुविधा दे योगी सरकार : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित एक पत्रकार के निधन पर दुख प्रकट किया है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सभी पत्रकारों को बीमा की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

प्रियंका ने पत्रकार नीलांशू शुक्ला की निधन पर दुख प्रकट करते हुए फेसबुक पोस्ट किया कि बहुत ही दुखद खबर है। लखनऊ के नौजवान पत्रकार नीलांशू शुक्ला जी हमारे बीच नहीं रहे। वह कई दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे थे। प्रियंका ने कहा कि नीलांशू शुक्ला जी एक होनहार पत्रकार थे। कई बार मैंने स्वयं उन्हें कार्य करते देखा है। भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजन को कष्ट सहने का साहस दें।

AGR देनदारी चुकाने के लिए SC ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया 10 साल का समय

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मैंने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था कि पत्रकार साथी इस संकट के समय में सूचनाएं देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को नीलांशू शुक्ला जी के परिवार को आर्थिक मदद व सभी पत्रकारों को बीमा कवर देना चाहिए।

Exit mobile version