• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वेटलैंड मित्रों का सम्मान करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
01/02/2024
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
yogi

yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आम जनमानस को आर्द्र भूमि के संरक्षण एवं सवर्धन के प्रति जागरूक करने के लिये दो फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के नेतृत्व में एक सप्ताह से चल रहे नेचर व बर्ड फेस्टिवल (Nature & Bird Festival) का शुक्रवार को विश्व वेटलैंड दिवस (World Wetland Day) पर मुजफ्फरनगर वन प्रभाग के हैदरपुर वेटलैंड में समापन होगा। नेचर व बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ 27 जनवरी को शहीद चंद्रशेखऱ आजाद पक्षी विहार, नवाबगंज, उन्नाव से हुआ था। वहीं दो फरवरी को योगी सरकार की तरफ से वेटलैंड (Wetland) मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

प्रकृति से जुड़े रहें बच्चे, प्रतियोगिताओं के जरिए उनके मनोभावों को मिलेगा आसमां

वन विभाग की ओर से पूरे सप्ताह कई प्रभागों में अनेक आयोजन भी हुए। मुजफ्फरनगर के डीएफओ कन्हैया पटेल ने बताया कि विश्व वेटलैंड दिवस पर दो फरवरी को हैदरपुर वेटलैंड में कई आयोजन होंगे। आर्द्र भूमि का संरक्षण व सराहनीय कार्य करने वाले वेटलैंड मित्रों, गंगा प्रहरी, बर्ड वाचिंग के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चे प्रकृति से कैसे जुड़े रहें, इसके लिए पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए उनके मनोभावों को जाना जाएगा। उन्हें बर्ड वॉचिंग, वेटलैंड भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही गंगा बैराज बिजनौर में लगभग 1000 कछुओं को छोड़ा जाएगा।

बर्ड फेस्टिवल के आयोजन में वन विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों, संस्थाओं, शैक्षिक संस्थानों, वन्यजीव फोटोग्राफर्स आदि की सहभागिता रहेगी। रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के विजेताओं के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाअफजाई की जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दी शुभकामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को विश्व वेटलैंड्स दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्व वेटलैंड्स दिवस 2024 की विषयवस्तु ‘आर्द्रभूमि व मानव कल्याण’ अत्यंत प्रासंगिक है। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से होने वाले कार्यक्रमों की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गंगा व यमुना के मैदानी भागों में भौगोलिक परिस्थितियोंवश प्रचुर मात्रा में वेटलैंड्स पाए जाते हैं।

यह सर्वाधिक उपयोगी पारिस्थितिकी तंत्र होने के साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों, व्यापार हेतु सामग्री व ईको पर्यटन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को रोजगार उपलब्ध कराते हैं।

अयोध्या धाम से 08 शहरों के लिए शुरू हुई वायु सेवा, सीएम योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

वेटलैंड्स-राज्य पक्षी सारस, राज्य जलीय जीव डॉल्फिन, राज्य पशु बारहसिंगा व विभिन्न स्थानीय व प्रवासी पक्षियों तथा वन्य प्राणियों के वास स्थल होने के साथ ही पेयजल व भूगर्भ जल स्रोतों के पुनर्भरण में अत्यंत भूमिका का निर्वहन करते हैं। संपूर्ण समाज का उत्तरदायित्व है कि अपनी आवश्यकताएं सीमित रखते हुए पर्यावरण के अनुकूल दिनचर्या बनाकर वेटलैंड्स को सुरक्षित रखने में योगदान दें।

Tags: Lucknow Newsnature & bird festivalunnao newsworld wetland dayYogi GovernmentYogi News
Previous Post

देश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये बजट: एके शर्मा

Next Post

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगा अंतरिम बजटः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगा अंतरिम बजटः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi Adityanath

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

26/03/2026
Neha kakkar

नेहा कक्कड़ ने कराया पति रोहनप्रीत सिंह को स्पेशल फील

28/10/2020
66th Filmfare Awards

66th Filmfare Awards:  इरफान खान बेस्ट एक्टर, फिल्म ‘थप्पड़’ ने किया कमाल

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version