• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार इस साल 6.50 लाख टीबी मरीजों का कराएगी नोटिफिकेशन

Writer D by Writer D
22/02/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
TB

TB

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : टीबी (TB) की स्क्रीनिंग और जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से साल 2024 में योगी सरकार को 6.50 लाख टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य दिया गया है। इसमें सरकारी क्षेत्र में 4.30 लाख और निजी क्षेत्र में 2.20 लाख टीबी (TB) मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद की आबादी, प्राइवेट ड्रग सेल डाटा, पेशेंट प्रोवाइडर सपोर्ट एजेंसी (पीपीएसए) कांट्रैक्ट में निर्धारित टारगेट, मरीज के नजदीकी जिले में इलाज के लिए जाने की प्रवृत्ति व अन्य एपीडिमियोलॉजिकल तथ्यों के आधार पर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जांच में टीबी की पुष्टि होते ही जल्द से जल्द इलाज शुरू करने के भी प्रबंध किये गए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला क्षय रोग अधिकारियों को भेजा गया पत्र

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश डॉ. बृजेश राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और जिला क्षय रोग अधिकारियों को पत्र भेजकर जिले में वर्ष 2024 में टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के लक्ष्य के बारे में अवगत कराया है। इसके साथ ही लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही प्राप्त करने के लिए जरूरी कदम उठाये जाने के बारे में भी निर्देशित किया है। टीबी नोटिफिकेशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर जहां हर माह की 15 तारीख को एकीकृत नि:क्षय दिवस का आयोजन किया जा रहा हैं। वहीं समय-समय पर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान और दस्तक अभियान चलाकर भी टीबी मरीजों की पहचान की जा रही है।

वर्ष 2023 में प्रदेश को 5.50 लाख टीबी (TB)  मरीजों के नोटिफिकेशन का दिया गया था लक्ष्य

निदेशक-राष्ट्रीय कार्यक्रम डॉ. रतन पाल सिंह सुमन और संयुक्त निदेशक/राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि वर्ष 2023 में प्रदेश को 5.50 लाख टीबी (TB) मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 6,32,571 टीबी मरीजों को नोटिफाई कर 115 प्रतिशत उपलब्धि प्रदेश ने हासिल की। इसमें सरकारी क्षेत्र में 4,09,192 तो निजी क्षेत्र में 2,23,379 टीबी मरीज नोटिफाई किये गए।

योगी सरकार की मुहिम का असर, प्रदेश की 1748 पंचायतें टीबी मुक्त

प्रदेश ने लक्ष्य के सापेक्ष सरकारी क्षेत्र में 113% तो निजी क्षेत्र में 118% उपलब्धि हासिल की। निजी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए इसी माह केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अलग-अलग श्रेणियों में पांच सम्मान पत्र देश में सर्वाधिक उपलब्धि हेतु प्रदान किये गए हैं।

डॉ. भटनागर का कहना है कि सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और उच्चस्तरीय अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि प्रदेश को हासिल हो सकी। इस साल भी उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि लक्ष्य से अधिक टीबी मरीजों को नोटिफाई कर प्रधानमंत्री जी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में प्रदेश को अग्रणी बना सकें। टीबी (TB) मरीजों को नोटिफाई करते ही उनको सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे- इलाज के दौरान हर माह पांच सौ रुपये सीधे बैंक खाते में मिलने लगते हैं, निक्षय मित्र और टीबी चैम्पियन से जोड़कर उनके पोषाहार और मानसिक संबल प्रदान करने की भी व्यवस्था की जाती है।

Tags: Lucknow NewsTB Patientsup newsYogi News
Previous Post

परियोजनाओं की स्थापना से औद्योगिक क्षेत्र के रूप में मऊ की बनेगी पहचान: एके शर्मा

Next Post

जब नीयत अच्छी होती तो परिणाम भी अच्छे आते: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

21/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी देख हुए खुश

21/10/2025
Diwali
उत्तर प्रदेश

दीपावली केवल वाह्य प्रकाश का ही नहीं, बल्कि आत्मिक समृद्धि का भी पर्व है

21/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

21/10/2025
Next Post
CM Yogi

जब नीयत अच्छी होती तो परिणाम भी अच्छे आते: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Mukyamantri Yuva Udyami Yojna

सीएम युवा उद्यमी योजना में महाराजगंज अव्वल

06/04/2025
क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार kshitij prasad

NCB ने धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को किया गिरफ्तार

26/09/2020
Petrol

लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में आज के रेट

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version