• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कराएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
25/01/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nature & Bird Festival

Nature & Bird Festival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: आम जनमानस को आर्द्र भूमि के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करने के लिये प्रतिवर्ष दो फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के नेतृत्व में विश्व वेटलैण्ड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल (Bird Festival) का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 27 जनवरी से दो फरवरी तक नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल-2024 (Nature & Bird Festival) मनाया जाएगा।

यूपी के अनेक जिलों में विविध आयोजन कराएगी योगी सरकार

योगी सरकार की तरफ से पूरे सप्ताह कई जनपदों में योगी सरकार अनेक आयोजन कराएगी। 27 जनवरी को शहीद चन्द्र शेखर आजाद पक्षी विहार, नवाबगंज, उन्नाव में बर्ड फेस्टिवल (Bird Festival) का शुभारंभ होगा। इसमें योगी सरकार की तरफ से वन राज्यमंत्री केपी मलिक मौजूद रहेंगे। 28 जनवरी को गोविन्द सागर बांध, ललितपुर वन प्रभाग ललितपुर, 29 जनवरी को राज्य पक्षी सारस अभ्यारण्य, बखिरा संतकबीरनगर वन प्रभाग में फेस्टिवल का आयोजन होगा।

30 जनवरी को लाखबहोसी पक्षी विहार, कन्नौज, लुप्तप्राय परियोजना, 31 जनवरी को सूरजपुर वेटलैण्ड, गौतमबुद्धनगर वन प्रभाग, गौतमबुद्धनगर में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। पहली फरवरी को प्रयागराज संगम क्षेत्र, सामाजिक वानिकी प्रभाग, प्रयागराज तथा दो फरवरी को हैदरपुर वेटलैण्ड, मुजफ्फरनगर वन प्रभाग में इससे जुड़े आयोजन होंगे।

अनेक प्रतियोगिताओं का भी किया जाएगा आयोजन

बर्ड फेस्टिवल (Bird Festival) के आयोजन में वन विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों एवं संस्थाओं यथा शैक्षिक संस्थानों, वन्यजीव फोटोग्राफर्स आदि की सहभागिता रहेगी। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आदि आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

2023 में महोबा में हुआ था आयोजन

उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यकम के रूप में 2017 में दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी, वर्ष 2019 में नवाबगंज पक्षी विहार, उन्नाव: वर्ष 2020 में सूरसरोवर पक्षी विहार, कीठम-आगरा एवं वर्ष 2021 में ओखला पक्षी विहार, गौतमबुद्धनगर में आयोजित किया गया।

मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी: सीएम योगी

कोविड महामारी के कारण वर्ष 2022 में बर्ड फेस्टिवल (Bird Festival) का आयोजन नहीं किया जा सका। वर्ष 2023 में विजय सागर पक्षी विहार, महोबा में बर्ड फेस्टिवल को नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2023 के रूप में आयोजित किया गया।

Tags: Bird FestivalLucknow Newsnature & bird festivalyogi nes
Previous Post

मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी: सीएम योगी

Next Post

मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
Next Post
PM Modi

मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें

Terrorist

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

24/04/2025
BJP leader killed. भाजपा नेता की हत्या

भाजपा नेता की हत्या: कोलकाता में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प

05/10/2020
Operation Kayakalp

बुनियादी सुविधाओं से स्मार्ट क्लास तक यूपी बना शिक्षा के कायाकल्प का साक्षी

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version