• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भव्य ड्रोन शो करायेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
18/10/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, राजनीति
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन करेगी। सीएम योगी के विजन अनुसार, अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। इसके जरिए, दीपोत्सव (Deepotsav) के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो आयोजन होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मेड इन इंडिया ड्रोन्स का इस्तेमाल होगा।

एरियल ड्रोन शो के जरिए प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दर्शन कर सकेंगे और इस कार्यक्रम में लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर व म्यूजिकल नैरेशन के जरिए समां बांधा जाएगा। रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव (Deepotsav) , राम दरबार वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिए दर्शाया जाएगा जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठेंगे। वहीं, दीपोत्सव, उ.प्र सरकार व पर्यटन विभाग के लोगो भी कार्यक्रम में अयोध्या के आकाश पर साकार हो उठेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा ड्रोन शो का आयोजन

प्रभु रामलला के विग्रह के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद पहली बार आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, 8वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा। 30 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव(Deepotsav) कार्यक्रम से पूर्व 29 अक्टूबर को ड्रोन शो की रिहर्सल भी की जाएगी जिससे ड्रोन के समन्वय और फॉर्मेशन के सही क्रम को परखा जाएगा। राम की पैड़ी पर इस ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

15 फॉर्मेशन होंगे आयोजन स्थल के आकाश में साकार

आयोजन के अंतर्गत, 15 फॉर्मेशंस को आकाश में साकार करने की योजना है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए एनिमेशन के साथ डीटेल्ड स्टोरीबोर्ड का निर्माण किया जाएगा जिसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। आकाश में बनने वाले फॉर्मेशंस को सपोर्ट करने के लिए कॉन्सेप्ट, पटकथा, बैकग्राउंड म्यूजिक, वॉयसओवर, नैरेशन व लेजर लाइट्स समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा जिन पर कार्य शुरू हो गया है।

लाइट एंड साउंड शो के साथ ही आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाएंगे लोग

राम की पैड़ी पर लेजर लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को लेजर लाइट शो के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यूं तो प्रतिदिन राम की पैड़ी पर लेजर व साउंड शो का आयोजन होता है, मगर प्रत्येक वर्ष दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में यह कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र में होता है।

ड्रोन शो के साथ ही साउंड व लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा और इसे आर्टिस्टिकली डिजाइंड ग्रीन फायरक्रैकर्स की आतिशबाजी का साथ मिलेगा जो आयोजन स्थल समेत समूचे अयोध्या के आकाश की आभा में चार चांद लगा देते हैं।

Tags: 8th DeepotsavAyodhya Deepotsavayodhya newsDeepotsav 2024
Previous Post

873 दिन बाद सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, केजरीवाल बोले-Welcome back Satyendra

Next Post

अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है यूपी, पूरा होगा OTDE का संकल्प: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है यूपी, पूरा होगा OTDE का संकल्प: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी ने मां हीराबेन से की मुलाकात, कल डालेंगे वोट

04/12/2022
Karthik Aryan asked questions to his fans on social media

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से पूछा सवाल, बोले

18/06/2021
Road Accident

पीलीभीत: असम हाइवे पर डीसीएम और कार में भिड़ंत, नैनीताल के जज घायल

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version