• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2027 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 30 हजार लोगों को रोजगार और कौशल से जोड़ने का है लक्ष्य

Writer D by Writer D
25/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Solar Energy

Solar Energy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सौर ऊर्जा (Solar Energy) के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है, बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार और कौशल विकास से भी जोड़ रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक राज्य में 30,000 युवाओं को सोलर एनर्जी सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाए। इस अभियान को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (यूपीनेडा) राष्ट्रीय लघु उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री भारत सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। इन संस्थानों के माध्यम से युवाओं को सोलर स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे वे आने वाले समय में आत्मनिर्भर बन सकें।

रोजगार के नए द्वार खोल रहा सौर ऊर्जा (Solar Energy) क्षेत्र

योगी सरकार का मानना है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती मांग से इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, सोलर पैनल मेंटेनेंस इंजीनियर, साइट सुपरवाइजर जैसे कई तकनीकी पदों पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। यूपीनेडा और राष्ट्रीय लघु उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री ने सूर्य घर योजना के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से वेंडर्स को प्रशिक्षण प्रदान है। लगभग 1800 लोगों को इसके माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में सूर्य मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम, सौर शॉप्स योजना और सूर्य सखी योजना भी संचालित की जा रही है। इनके माध्यम से न सिर्फ युवाओं को बल्कि ग्रामीण महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। इन सभी योजनाओं से योगी सरकार का लक्ष्य है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को न केवल आत्मनिर्भर बनाया जाए, बल्कि महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जाए।

22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा (Solar Energy) उत्पादन का लक्ष्य

राज्य सरकार ने 2027 तक कुल 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा (Solar Energy) उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन लक्ष्य तय किए गए हैं। इसमें सोलर रूफटॉप (आवासीय) के लिए 4500 मेगावाट (20%), सोलर रूफटॉप (अनावासीय) के लिए 1500 मेगावाट (7%), पीएम कुसुम योजना के लिए 2000 मेगावाट (9%) और यूटिलिटी स्केल सोलर में सर्वाधिक 14,000 मेगावाट (64%) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सौर पंप प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे सिंचाई की लागत कम होगी और किसान ऊर्जा उत्पादन से अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, रूफटॉप सोलर योजना के अंतर्गत आवासीय और अनावासीय भवनों की छतों पर सौर पैनल लगाकर लोग अपनी बिजली जरूरतें खुद पूरी कर सकेंगे।

Tags: solar energy
Previous Post

सामूहिक विवाह योजना में कन्या को बैंक खाते में अब मिलेंगे 60 हजार: मुख्यमंत्री

Next Post

UK-GAMS ने जीता प्रधानमंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम धामी ने की उपलब्धि की सराहना

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
CM Dhami appreciated the achievement

UK-GAMS ने जीता प्रधानमंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम धामी ने की उपलब्धि की सराहना

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने किया अजमेर में उत्तराखंड धर्मशाला का लोकार्पण

23/11/2025

2022 में जीत भाजपा की नहीं होगी, बल्कि वह जनता की जीत होगी : नड्डा

28/12/2021
Neet exam

NTA NEET प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स ने किया छात्रों को परेशान

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version