• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रमिकों के बच्चों का भविष्य सवारेंगी योगी सरकार, अटल आवासीय स्कूलों में होगी शिक्षा

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी आदित्यनाथ सरकार अटल आवासीय विद्यालय से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य संवारेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनने वाले विद्यालय में कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को भी इसमें शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते पांच जुलाई को गोरखपुर के सहजनवा में प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर बनने वाले अटल आवासीय विद्यालयों की श्रृंखला का शिलान्यास किया था।

दरअसल निर्माण कार्यों में लगे रहने वाले श्रमिक अपनी जीविका के लिए यहां-वहां जाने के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे में संसाधनों के अभाव में वो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं दिलवा पाते हैं। निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही योगी सरकार ने अब उनके बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई है। इसके तहत राज्य के सभी मंडल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं।

सीएम योगी ने गोरखपुर में सहजनवा के पिपरा अराजी में 72 करोड़ रुपये की लागत से 12 एकड़ में बनने वाले अटल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास पांच जुलाई को किया था। इस आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा मिलेगी। कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए शुरू मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के प्राविधानों में भी इसे शामिल किया गया है। यानी कोरोना संक्रमण की वजह से अनाथ और बेसहारा हुए बच्चे भी इस आवसीय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। अटल आवासीय विद्यालय, नवोदय आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संचालित होगा।

जनसंख्या नीति का संबंध हर नागरिक के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाने से है : योगी

अटल आवासीय विद्यालय में ऐसे श्रमिकों के बच्चों का प्रवेश होगा जो श्रम विभाग में पंजीकृत होंगे। इसमें प्रवेश लेने वाले बच्चों को निशुल्क पढ़ाई के साथ ही मुफ्त भोजन और रहने की भी व्यवस्था होगी। विद्यालय में 200 छात्रों की पढ़ाई और रहने का इंतजाम होगा। आवेदन के हिसाब से छात्र संख्या की सीमा बढ़ाई जाएगी। विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। यानी एक बार बच्चे का प्रवेश हो गया तो 12वीं तक पढ़ाई की कोई चिंता नहीं होगी।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

बिजली गिरने से दो बालिकाओं समेत चार की मौत, कई लोग झुलसे

Next Post

युवक की सिर काटकर निर्मम हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
brutal murder

युवक की सिर काटकर निर्मम हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है : पीएम मोदी

19/12/2020
ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य शुरू, खोदे जा रहे हैं 50 फुट गहरे गड्ढे

20/01/2021
illegal liquor

अवैध शराब के दो कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version