• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली बढ़ाने को प्रदेश भर में ”एक नल एक पेड़” अभियान चलाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
28/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ek nal ek ped

ek nal ek ped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार राज्य में 1 जुलाई से ‘एक नल एक पेड़’ (EK Nal Ek Ped) अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 1 से 7 जुलाई तक लाखों की संख्या में पौधरोपण किया जाएगा। हर घर जल योजना के तहत राज्य सरकार ग्रामीणों को नल कनेक्शन देने के साथ भविष्य को हराभरा बनाने का तोहफा भी देगी। ग्रामीणों को एक पौधा उपहार स्वरूप देगी। इन पौधों को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी नल कनेक्शन प्रदान किए जाने वाले घर के बाहर, ओवरहैड टैंक के प्रांगण में, पंप हाउस और वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में रोपेंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर शुरू हो रहा अनूठा अभियान

ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के कनेक्शन के साथ हरियाली के इस अनूठे अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर की जा रही है। सात दिनों में उत्तर प्रदेश में करीब 5 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इस अभियान के दौरान नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की सभी इकाइयां, अधिकारी, कर्मचारी शामिल होंगे।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों को 1 से 7 जुलाई के मध्य वृहद स्तर पर पौधरोपण के निर्देश जारी किये हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश हर घर जल योजना के तहत ग्रामीणों को सबसे अधिक नल कनेक्शन प्रदान करने वाला राज्य बनने के साथ ही प्रतिदिन 40 से 42 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन भी प्रदान कर रहा है।

जल समितियां और संस्थाएं भी करवाएंगी पौधरोपण (Plantation)

जिला, ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर पर जल समितियां और संस्थाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। संस्थाओं के सदस्य ग्रामीणों के बीच पर्यावरण आधारित कार्यक्रम आयोजन करने के साथ गांव-गांव में लोगों को जल बचाने और पर्यावरण को बढ़ावा देने की जानकारी देंगे। जल संरक्षण के महत्व को बताएंगे।

गंदे पानी से होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के उपाय तो बताएंगे ही साथ में बारिश के पानी को बचाने के तरीकों से भी अवगत कराएंगे। इसके साथ ही गांव, ब्लाॅकों पर बनें ओवरहैड टैंकों के प्रांगण, पंचायत भवनों और वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांटों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार वर्तमान के साथ भविष्य को लेकर भी सजग है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को साफ स्वच्छ पेयजल मिलने के साथ ही वो स्वच्छ पर्यावरण में सांस लें सकें, इस योजना पर हम काम कर रहे हैं। किसी भी प्रदेश में नल कनेक्शन के साथ उपहार स्वरूप पौधरोपण पहली बार किया जा रहा है।

Tags: cm yogiek nal ek ped campaignLucknow NewsPlantationup newsYogi News
Previous Post

आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Next Post

यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
ayushman bharat

यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट

यह भी पढ़ें

AK Sharma

UP GIS-23: ऊर्जा सेक्टर में आया सात लाख करोड़ का निवेश

10/02/2023

एचडीएफसी ने लॉन्च किया वीडियो KYC की सुविधा

17/09/2020
murder

संदिग्ध परिस्थितियों में किन्नर गुरु का मिला शव

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version